शख्स ने बिठाया जबरदस्त जुगाड़, फिंगर टच करने से चालू हुई स्कूटी

Summary :

Finger Print Jugaad Video : भारत जुगाड़ के मामले में सबसे आगे है। वहीं इंटरनेट पर भी आए दिन जुगाड़ू लोगों के वीडियो शेयर होते रहते हैं जिसे देखकर लोग या तो इंप्रेस हो जाते हैं या भड़क जाते हैं। हालांकि लोग भी अपनी सहूलियत के (Finger Print Jugaad Video) अनुसार गाड़ी को कस्टमाइज करते रहते हैं। लेकिन एक शख्स ने तो स्कूटी में बार-बार चाबी का इस्तेमाल ना करना पड़े, इसलिए ऐसा जुगाड़ लगाया कि आप भी देख कर दंग रह जाएंगे। अब वायरल हो रहे इस वीडियो को ही देख लीजिए। जुगाड़ दिमाग से स्कूटी में ही फिंगर…

Finger Print Jugaad Video : भारत जुगाड़ के मामले में सबसे आगे है। वहीं इंटरनेट पर भी आए दिन जुगाड़ू लोगों के वीडियो शेयर होते रहते हैं जिसे देखकर लोग या तो इंप्रेस हो जाते हैं या भड़क जाते हैं। हालांकि लोग भी अपनी सहूलियत के (Finger Print Jugaad Video) अनुसार गाड़ी को कस्टमाइज करते रहते हैं। लेकिन एक शख्स ने तो स्कूटी में बार-बार चाबी का इस्तेमाल ना करना पड़े, इसलिए ऐसा जुगाड़ लगाया कि आप भी देख कर दंग रह जाएंगे। अब वायरल हो रहे इस वीडियो को ही देख लीजिए।

Finger Print Jugaad Video
Finger Print Jugaad Video

जुगाड़ दिमाग से स्कूटी में ही फिंगर प्रिंट सेंसर

दरअसल वीडियो में इस बंदे ने जुगाड़ू दिमाग से स्कूटी में ही फिंगर प्रिंट सेंसर लगवा दिया है जिससे इंजन स्टार्ट और बंद होता है। मतलब स्कूटी में अब चाबी की कोई जरूरत ही नहीं है। बस उंगली से टच करो और स्कूटी चालू हो जाएगी और बंद करने के (Finger Print Jugaad Video) लिए फिर से टच करना होगा । इंस्टाग्राम के @nitya_tech_world_24 पर इस वीडियो को शेयर किया गया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by sk Shailesh (@nitya_tech_world_24)

ये वीडियो @nitya_tech_world_24 ने शेयर किया है।

ऑटोमैटिक हो जाती है शुरू

वीडियो में आप देखेंगे कि एक्टिवा स्कूटी में इस ऐसा किया गया है। जैसे ही सेंसर पर उंगली लगाई जाती है, ऑटोमेटेड आवाज सुनाई पड़ती है कि इंजन स्टार्ट हो गया है। दोबारा टच करने पर फिर आवाज आती है कि इंजन शट डाउन हो गया है। यह वीडियो इंस्टाग्राम पर (Finger Print Jugaad Video) काफी तेजी से वायरल हो रहा है। 72 हजार से अधिक यूजर्स ने इसे लाइक किया है। इस वीडियो को अब तक 3.2 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।

Finger Print Jugaad Video
Finger Print Jugaad Video

कैसा रहा लोगों का रिएक्शन

कई लोगों ने जहां इसकी तारीफ की है। वहीं कई यूजर्स को ये आइडिया पसंद नहीं आया। एक यूजर ने लिखा है- अगर बैट्री खत्म हो गई तो क्या करोगे? एक और यूजर ने लिखा है- दिल्ली में मत चलाना। एक और शख्स ने लिखा है- वाह ऐसा तो सिर्फ (Finger Print Jugaad Video) महंगी कारों में होता है। बहरहाल, आपको यह आइडिया कैसा लगा? कमेंट कर बताएं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk Team