बचपन से लेकर आज तक आप बारिश के मौसम में कई बार तो धुप में भी इंद्रधनुष देखा होगा। देखने में ये जितना सुन्दर लगता हैं उतने ही सूंदर होते हैं इसके रंग जो ये आसमान में बिखेरता हैं और इस बात में कोई शक नहीं के धरती पर ये संसार की एक अनोखी ही सरंचना हैं जो न तो हम पकड़ सकते हैं न ही ले सकते हैं बस इसे देखकर इसकी खूबसूरती को निहार सकते हैं।
अगर आपने कभी रेनबो देखा होगा, या फिर इसकी ड्राइंग बनाई होगी, तो अक्सर इसे एक सेमी सर्कल का अकार दिया होगा या उसी में बनाया होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि असल में इंद्रधनुष गोल होता है? जी हाँ! गोल होता हैं ये इंद्रधनुष। आसमान में जिस इंद्रधनुष को आप देखते हैं वो असल में कोई सेमी सर्कल नहीं बल्कि आकार में गोल होता हैं। ये अक्सर आधा ही नजर आता है. इस वजह से आसमान में लोगों को ये सेमी सर्कल की तरह नज़र आता हैं। जबकि हकीकत ये है कि ये गोल होता है। सोशल मीडिया पर जब हाल ही में एक शख्स ने गोल इंद्रधनुष का वीडियो डाला तो लोग हैरान रह गए। किसी को यकीन ही नहीं हुआ कि ये असली वीडियो है। लेकिन आपको बता दें कि असल में रेनबो गोल हो होते हैं। बारिश के आबाद अक्सर रिफ्लेक्शन में कमी के कारण ये आधे नजर आते हैं।
एयरप्लेन से देख सकते हैं पूरा सर्कल
आपको आजतक इंद्रधनुष आधा इसलिए नज़र आया हैं क्योकि अपने अक्सर उसे ज़मीन से देखा हैं लेकिन हकीकत तो आप देख ही नहीं पाते हैं। ये इसका पारम्परिक शेप हो चुका है. लेकिन अगर आप हवाई जहाज से इंद्रधनुष देखेंगे तो आपको ये गोल दिखाई देखा क्योकि ऊंचाई से इसकी पूरी शेप दिखाई दे पाती हैं। नासा के मुताबिक़, इस रिफ्लेक्शन को ग्लोरी कहते हैं। जमीन पर रिफ्लेक्शन धरती पर समा जाता है। इस कारण हमें आधा ही नजर आता है। या फिर ये गायब हो जाता है। लेकिन अगर आप ऊंचाई से इसे देखेंगे तो आसमान में ये पूरा का पूरा गोल नजर आएगा।
देखकर लोग रह गए दंग
जब से सोशल मीडिया पर इस वीडियो को पोस्ट किया गया हैं तब से इसे हज़ारो लाइक्स मिल चुके हैं। कई लोग इसे देखने के बाद हैरान रह गए। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इस वीडियो पर आश्चर्य जताया। कई ने कमेंट किया कि आजतक उनका जीवन छलावे में बीत रहा था। एक यूजर ने कमेंट में लिखा कि ये तो किसी दरवाजा नजर आ रहा है। वहीं एक ने कमेंट किया कि क्या वाकई ये सच है? इंद्रधनुष गोल होता है?