इंटरनेट पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है जिसे देख लोग काफी हैरान में पड़े हैं। वीडियो रिहायशी इलाके का है जहां एक सांप को देखा जा सकता है लोगों को इस बात की ज्यादा हैरानी है कि इतना बड़ा सांप आखिर आया कहां से और खिड़की तक कैसे पहुंचा?
हालांकि सांप से अच्छे से अच्छा आदमी डर जाता है। वैसे तो सांप जंगल या झाड़ियों में रहते हैं लेकिन कई बार ये रिहायशी क्षेत्रों या आम जगह पर देखने को मिल जाते हैं। घर, दफ्तर, गाड़ी में भी सांप निकलते हैं लेकिन अगर यही सांप घर की दूसरी, तीसरी मंजिल तक चढ़ जाए तो ये डरावना जरूर है। मुंबई का एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
ये वीडियो मुंबई के थाणे इलाके का बताया जा रहा है। वीडियो में दो लड़के एक सांप को रेस्क्यू करते दिखाई दे रहे हैं। सांप एक फ़्लैट की खिड़की से लटका हुआ दिखाई दे रहा है। इस विशाल सांप को देखकर आसपास के लोगों में दहशत फ़ैल गई। बताया जा रहा है कि सांप फ़्लैट में घुसने की कोशिश कर रहा था लेकिन खिड़की की ग्रिल में फंस गया।
A huge snake was spotted at a Thane Building, it was rescued by two brave persons, rescue video. 👇. #thane #mumbai pic.twitter.com/j2ZWrs9mR9
— Sneha (@QueenofThane) September 25, 2023
रेस्क्यू के लोगों ने सांप को खिड़की से निकाल लिया है और इसके बाद वह जमीन पर गिरता दिखाई दिया। बताया जा रहा है कि सांप अजगर प्रजाति का था। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है। लोग वीडियो पर जमकर कॉमेंट कर रहे हैं एक यूजर का कहना है कि अब से में अपनी खिड़की को अच्छे से पैक करवा लूंगा। तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा की सांप को छोड़ों इस बिल्डिंग में रहने वालों को रेक्स्यू किये जाने की जरूरत है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस वीडियो को शेयर किया है जिसे देखने के बाद लोग हैरान हैं।