लाभ की जगह हो सकता है नुकसान, भूलकर भी ये लोग ना रखें सोमवार के व्रत

Summary :

देवों के देव महादेव को समर्पित सावन का महीना बहुत ही पवित्र और शुभ माना जाता है।

महादेव को समर्पित सावन का महीना बहुत ही पवित्र और शुभ माना जाता है। कहते है भगवान शिव जी की सच्चे मन से अराधना और रुद्राभिषेक करने से भोलेनाथ की विशेष कृपा प्राप्त होती है और सब मनोरथ पूर्ण होते हैं।हिंदू धर्म शास्त्रों में सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित होता है। 
धर्म शास्त्रों में सोमवार का व्रत बहुत ही शुभ फलदायी माना गया है। व्रत रखने से मन की इच्छा पूरी होती है जीवन के तमाम कष्ट भी दूर हो जाते हैं। लेकिन कुछ लोगों के लिए यह व्रत नहीं रखना चाहिए। यदि ऐसे लोग व्रत करें तो उन्‍हें शिव जी की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। इसके अलावा इन लोगों को व्रत-पूजा का फल भी नहीं मिलता है।
इन लोगों को नहीं करना चाहिए सावन के सोमवार का व्रत
ऐसे लोग जो बिना विवाह के साथ रहते हों उन लोगों को यह व्रत कदापि नहीं करना चाहिए। वरना शिव जी की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है।
जिन लोगों का विवाह, वैवाहिक रस्मो-रिवाज या धार्मिक विधि -विधान से न किया गया हो, धार्मिक और नैतिक कर्तव्यों का पालन न किया गया हो। ऐसे लोगों से भगवान शिव प्रसन्न नहीं होते हैं। इन्हें सोमवार व्रत का फल प्राप्त नहीं होता।
ऐसे पुरुष जो अपने मन में महिलाओं के लिए गलत विचार रखते हों, उनका अनादर करते हों, उनको सावन सोमवार का व्रत नहीं करना चाहिए।
जो लोग कभी भी गरीब लोगों की मदद नहीं करते हैं उन पर भगवान शिवजी की कृपा नहीं होती है। ऐसे में इन लोगों को सोमवार व्रत का फल प्राप्त नहीं होता।
सोमवार व्रत में भगवान शिव की पूजा विधि पूर्वक अवश्य करनी चाहिए तथा व्रत में सोमवार व्रत की कथा जरूर पढ़नी या सुननी चाहिए। तभी व्रत का पूरा फल आपको मिलेगा।

Desk Team