दिन दूनी रात चौगुनी होगी तरक्कीघर में सुख-समृद्धि लाने के लिए हम और आप न जाने कितने प्रयास करते रहते हैं, परन्तु कई बार हमारे न चाहते हुए भी परिवार में अशांति का माहौल बन जाता है और हमें समस्या का समाधान नज़र नहीं आता।
ज्योतिष के अनुसार सुख-समृद्धि और आपकी आर्थिक स्थिति का मार्ग आपके भाग्य से तय होता है, लेकिन कुछ वास्तु टिप्स अपनाने से आपकी धन संबंधी समस्याएं दूर हो। वास्तु शास्त्र की मानें तो इन समस्याओं के समाधान के लिए आप घर मेे केवल इन चार में से कोई एक चीज लाकर भी अपनी परेशानी को दूर कर सकते हैं।

मोरपंख : मोरपंख को भी अत्यंत शुभ और चमत्कारिक माना जाता है। मोरपंख को भाग्यवर्धक माना जाता है। ये भाग्य के मार्ग की सारी रुकावटें दूर कर देता है, लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि घर में मोरपंख का गुच्छा नहीं, बल्कि 1 से 3 ही मोरपंख रखने चाहिए।

शंख : भगवान विष्णु को शंख काफी प्रिय होता है। माना जाता है कि घर में दो शंख रखना चाहिए। जहां एक शंख से भगवान विष्णु को अभिषेक करना चाहिए। वहीं दूसरे दक्षिणावर्ती शंख को बजाना चाहिए। माना जाता है कि इस शंख में मां लक्ष्मी का वास होता है। रोजाना शंखनाद करने से घर का वातावरण ठीक होता है। इसके साथ ही कभी भी धन की कमी नहीं होती है।

बांसुरी : बांसुरी घर में रखना बहुत शुभ माना गया है। यह उन्नति और प्रगति दोनों देने में बहुत सहायक है। इस प्रकार बांसुरी प्रकृति का एक अनुपम वरदान है।जिस घर में लकड़ी की बांसुरी होती है वहां श्री कृष्ण रहते है, जिससे उनकी कृपा आपके ऊपर सदैव बनी रहेगी। घर में कभी भी धन एवं ऐश्वर्य की कमी नहीं होगी।

नारियल : घर पर भी नारियल रखना शुभ होता है। इससे मां लक्ष्मी की कृपा घर पर बनी रहती है। कहा जाता है कि जिस घर पर एकाक्षी नारियल रखा जाता है, वहां धन की देवी मां लक्ष्मी वास करती हैं


Download Android App
Download iOS App



