चीन की इन 7 सहेलियों ने रिटायरमेंट का बनाया शानदार प्‍लान, 4 करोड़ रुपए का खरीदा घर

Summary :

एक दिन हम सभी को रिटायर होना ही है। लेकिन कितने ऐसे लोग होते हैं जो अपनी रिटायरमेंट को लेकर कुछ सोचते हें या प्लान बनाते हैं।

एक दिन हम सभी को रिटायर होना ही है। लेकिन कितने ऐसे लोग होते हैं जो अपनी रिटायरमेंट को लेकर कुछ सोचते हें या प्लान बनाते हैं। आज की जो युवा पीढ़ी है उसे वर्तमान में जीना पसंद है वह भविष्य के बारे में शायद ही सोचती होगी। 
लेकिन चीन की ऐसी 7 महिलाओं ने ऐसा कुछ अनोखा काम किया है तिसे सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे। उन्होंने अपना भविष्य बेहतरीन बनाने के लिए एक जबरदस्त काम किया है। 

अब नहीं करेंगी 30 साल तक इंतजार

यह सातों महिलाएं चीज की हैं और बेस्ट फ्रेंड्स भी हैं। इन सातों दोस्तों ने एक दिन मजाक में वादा किया था कि वह रिटायरमेंट के बाद एक साथ ही रहेंगी। पहले यह मजाक में वादा किया उसके बाद उन्होंने यह फैसला किया कि वह 30 साल का इंतजार नहीं करेंगी। 

शानदार घर खरीदा है 4 करोड़ रूपए में 

7535 स्‍क्वायर फुट का एक घर इन सातों लड़कियों ने खरीदा है। इस घर की कीमत 4 करोड़ रूपए है। यह सातों लड़कियों ने यह घर दक्षीणी चीन में खरीदा है और वहीं साथ में रहेंगी। इन सब लड़कियों ने साल 2008 में यह फैसला किया था कि वह 60 साल के बाद एक साथ रहेंगी और जिंदगी के पूरे मजे करेंगी। 

यह सातों सहेलियां अलग-अलग क्षेत्रों में काम करती हैं

इन सातों सहेलियों का जो कॉन्सेप्ट है वह एकदम क्लियर है। तीन मंजिला का इन सातों महिलाओं ने एक खूबसूरत घर खरीदा है। इस घर में नीचे की तरफ एक जबरदस्त लिविंग एरिया है।
 
वहीं इस घर में ऊपर प्राइवेट बेडरूम्स हैं। ये सातों सहेलियां अलग-अलग काम करती हैं जैसे कोई कुकिंग करती है, कोई गार्डेनिंग करती है, तो किसी को मेडिसीन की भरपूर जानकारी है। 

सेविंग्स कम, ज्यादा खर्च चाय-कॉफी पर

हम सभी के लिए प्रेरणा का स्‍त्रोत हैं इन सातों सहेलियों की कहानी। आज का प्लान तो हम सभी ही बनाते हैं लेकिन कभी आपने भविष्य के बारे में नहीं सोचा होगा। 
एक ऑनलाइन सर्वे में पता चला है कि महीने में लोग चाय-कॉफी पर जितना पैसा खर्च कर देते हैं उतना वह अपनी रिटायरमेंट की सेविंग्स में नहीं डालते हैं। यह सर्वे 1900 लोगों के खर्च के तरीकों पर हुआ था। 18 से 34 साल के लोगों को इस सर्वे में शामिल किया गया था। 

Desk Team