इस साल सर्दी कड़ाके की पड़ रही है। सर्दी के इस सितम में कई लोगों का मन नहाने को नहीं करता है। लेकिन लोगों का यह मानना है कि रोज नहाने से शरीर की गंदगी साफ होती है। अगर हम आपसे कहें कि आप गलत हैं कि रोजाना न नहाने के भी कई फायदे हैं जिनके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं। चलिए जानते हैं रोजाना नहीं नहाने के फायदे-

नेचुरल मॉइस्चर स्किन का बना रहना

अगर आप सर्दियों में गरम पानी से 10 मिनट या फिर 5 मिनट के लिए नहाते हैं तो स्किन के मॉइस्चर को गरम पानी धो देता है। स्किन का नैचरल मॉइस्चर रोजाना गरम पानी से नहाने पर खो जाता है। अगर आप रोज नहीं नहाते हैं तो मॉइस्चर लेवल को स्किन खुद बनाए रखता है।
कमी आती है स्किन प्रॉब्लम में

स्किन के नैचरल मॉइस्चर को गरम पानी और सोप कम कर देता है जिसकी वजह से त्वचा से जुड़ी परेशानियां उत्पन्न हो जाती हैं। अगर आप ऐसे में दो-तीन दिन नहीं नहाते हैं तो ड्राइनेस से जो परेशानियां होती हैं उससे स्किन दूर रहती है।
अच्छे हैं बैक्टीरिया

लोग इसलिए नहाते हैं ताकि उनके शरीर में बैक्टीरिया पैदा ना हो सकें। लेकिन क्या आप जानते हैं हमारे स्किन में बैड और गुड दोनों ही बैक्टीरिया होते हैं। गुड बैक्टीरिया रोज नहाने से मर जाते हैं जिसकी वजह से त्वचा से जुड़ी समस्याएं पैदा हो जाती हैं। ऐसे में आप रोजाना नहाने को अवॉइड भी कर सकते हैं।
ये अंतर है सर्दी और गर्मी में नहाने का

सर्दियों में पसीना कम ही आता है साथ ही विंटर वेअर पहनने से हमारी स्किन को कई लेयर्स की सुरक्षा मिल जाती है। अगर आप सर्दियों में दो-तीन नहीं नहाते हैं तो आपकी तब भी स्किन क्लीन रहेगी।
स्किन डैमेज करता है टॉवल भी

स्किन पर स्क्रबर के तौर पर टॉवल काम करता है। इस स्क्रब को आप रोज अपनी स्किन पर इस्तेमाल करते हैं इससे स्किन ड्राइ हो जाती है और रैशेज और इचिंग की परेशानी शुरु हो जाती है।
खतरा कम होता है पोर्स ओपन होने का

फेस स्किन के पोर्स को गरम पानी की भांप ओपन कर देती है इस वजह से आसानी से डस्ट और प्रदूषण के कण जमा होने लगते हैं। जो ऐक्ने व पिंपल्स को पैदा होने देते हैं। अगर आप रोजाना नहीं नहाते हैं तो आपकी यह परेशानी कम रहेगी।
जरूर धोएं इन हिस्सों को

अगर आप रोज नहीं नहाते हैं तो ठीक है लेकिन आपको अपने प्राइवेट पार्ट, पैर और फेस को रोज धोना चाहिए। ध्यान रखें जेंटल सोप या बॉडी वॉश से ही इन हिस्सों को धोएं और हल्का गरम पानी साथ में इस्तेमाल करें।


Download Android App
Download iOS App



