Winter Travel Destination :सर्दियों में घूमने के लिए ये है Best Places

Summary :

दिसंबर महीने का बच्चों से लेकर बड़ों तक बेसब्री से इंतजार करते हैं, क्योंकि इस महीने क्रिसमस और न्यू ईयर की छुट्टी जो मिलती है। स्कूल-कॉलेज के अलावा कई सारे ऑफिसेज़ में भी हफ्ते 10 दिन की छुट्टी होती है। जो चिल्ल करने या घूमने के लिए बेस्ट होता है। अगर आप घुमक्कड़ है, तो इस दौरान आप किसी अच्छी सी जगह घूमने का प्लान कर सकते हैं। फैमिली के साथ बहुत टाइम से कहीं घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो ये अच्छा मौका है अपने प्लान को एक्जीक्यूट करने का। भारत में ऐसे कई सारे Best Places हैं,…

Best Places

दिसंबर महीने का बच्चों से लेकर बड़ों तक बेसब्री से इंतजार करते हैं, क्योंकि इस महीने क्रिसमस और न्यू ईयर की छुट्टी जो मिलती है। स्कूल-कॉलेज के अलावा कई सारे ऑफिसेज़ में भी हफ्ते 10 दिन की छुट्टी होती है। जो चिल्ल करने या घूमने के लिए बेस्ट होता है। अगर आप घुमक्कड़ है, तो इस दौरान आप किसी अच्छी सी जगह घूमने का प्लान कर सकते हैं। फैमिली के साथ बहुत टाइम से कहीं घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो ये अच्छा मौका है अपने प्लान को एक्जीक्यूट करने का। भारत में ऐसे कई सारे Best Places हैं, जहां सर्दियों में नजारा और ज्यादा खूबसूरत हो जाता है। साथ ही कई जगहों पर फेस्टिवल्स का भी आयोजन होता है, जो आपके ट्रिप बना सकते हैं मजेदार ।

Best Places

कच्छ .
रण ऑफ कच्छ घूमने का सबसे अच्छा टाइम सर्दियां ही हैं, क्योंकि इस दौरान यहां रण फेस्टिवल का भी आयोजन होता है। यहां आकर आप रण का खूबसूरत नजारा देखने के साथ ही यहां की रंगारंग संस्कृति को देखने और जायकों को चखने का भी मजा ले सकते हैं। फेस्टिवल के दौरान यहां कई तरह की एक्टिविटीज का भी आयोजन होता है, जिसमें बच्चे कर सकते हैं फन। यहां आकर आप फैमिली के साथ क्वॉलिटी टाइम स्पेंड कर सकते हैं।
Best Places

जैसलमेर
जैसलमेर या गोल्डन सिटी थार रेगिस्तान क्षेत्र में स्थित है। यहां भी घूमने का बेस्ट सीज़न सर्दियां ही हैं खासतौर से दिसंबर। इस दौरान आप यहां आकर आप डेजर्ट, कैमल सफारी का आनंद उठा सकते हैं। इसके अलावा क्वाड बाइकिंग, टिब्बा बैशिंग, पैरासेलिंग जैसी और भी कई दूसरी एक्टिविटीज हैं अगर आप एडवेंचर के शौकीन हैं तो। जैसलमेर में पर्यटन स्थलों की भी कमी नहीं । ऐतिहासिक इमारतों, महलों को देखने के अलावा शॉपिंग करने और कैफे में चिल मारने का एक्सपीरियंस लेना मिस न करें।
Best Places

गुलमर्ग
कश्मीर का नजारा बदलते मौसम के साथ बदलता जाता है । गर्मियो में जहां चारों तरफ हरियाली दिखाई देती है वहीं सर्दियों में कश्मीर बर्फ की चादर ओढ़ लेता है। अगर आप बर्फबारी देखना चाहते हैं, तब तो यहां का प्लान बेस्ट रहेगा। बच्चे भी यहां आकर बहुत एन्जॉय करेंगे। यहां आकर स्कीइंग और स्नोबोर्डिंग जैसी स्रो एक्टिविटीज का मजा ले सकते हैं और अगर ट्रेकिंग के शौकीन हैं, तो उसके लिए भी ऑप्शन मौजूद है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 

Desk Team