कहते हैं धन की देवी मां लक्ष्मी का आशीर्वाद जिसके सिर पर होता है। उन्हें खूब पैसा मिलता है। उनके पास चारों ओर से धन आता है। वहीं जिससे मां लक्ष्मी नाराज हो जाती है उसके पास पैसा टिकता नहीं है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे वास्तु टिप्स जिससे अपनाने के बाद आपको लाभ ही लाभ मिलेगा।

कहा जाता है कि धन की देवी मां लक्ष्मी जिस पर प्रसन्न रहती है उनके घर में कभी भी रुपए पैसों की कमी नहीं होती है। लेकिन वहीं अगर मां लक्ष्मी नाराज हो जाएं तो घर में दरिद्रता का वास होता। ऐसे में वास्तु में पैसों को लेकर कुछ नियम बताए गए हैं जो आपको जरूर जाननी चाहिए। आइए जानते हैं।
नोटों को गिनते समय न लगाएं थूक–कभी भी नोटों की गिनती करते समय उंगलियों पर थूक लगाना नहीं चाहिए। अध्यात्म और स्वास्थ्य की दृष्टि से अच्छी नहीं है। जब आप थूकते हुए हाथ से नोट गिन रहे होते हैं तो अनजाने में आप मां लक्ष्मी का अपमान करते हैं।

पैसों को संभाल के रखें – कई लोग वेतन मिलने पर या बाहर से पैसा आने पर घर में कहीं भी रख देते हैं। ऐसा करना मां लक्ष्मी का अपमान माना जाता है, जिससे वह नाराज हो जाती हैं। धन का सम्मान करते हुए पैसों को तिजोरी या अलमारी में रखना चाहिए।
पर्स में न रखें ये चीज- वास्तु शास्त्र के अनुसार पर्स में पैसों के अलावा कोई और चीज नहीं रखनी चाहिए। कुछ लोग पर्स में खाने-पीने का सामान रखते हैं। लेकिन आपको बता दें ऐसा करना अशुभ माना जाता है। इसलिए ऐसा करने से बचें।
गंदे हाथ न लगाएं- पैसों का लेन- देन कर कभी भी गंदे हाथों से या झूठे हाथों से ना करें।हमेशा साफ हाथों से ही पैसों को छुए।


Download Android App
Download iOS App



