साल 2023 में इंटरनेट पर छाए रहे ये लोग, खूब देखी गई उनकी Videos

Summary :

सोशल मीडिया की दुनिया ने कई लोगों को फर्श से अर्श तक पहुंचाने में मदद की है।
आज हम आपको ऐसे ही चार लोगों के बारे में बताने वाले है, जिन्हें पहले कोई जानता भी नहीं था लेकिन 2023 में वह बड़े स्टार बन गए।
इसमें सबसे पहला नाम पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर है, जिसे पब्जी खेलते हुए सचिन मीणा से प्यार हुआ और वह अपने बच्चों के साथ भारत आ गई।
सिर्फ सीमा हैदर और सचिन ही सोशल मीडिया पर चर्चित नहीं हुए थे, बल्कि सचिन की एक पड़ोसन भी काफी फेमस हो गई थी।
जिनका डायलॉग लप्पू सा है सचिन..क्या है सचिन में? झींगुर सा लड़का है, इससे प्यार करेगी वो’काफी फेमस हुआ था।
SDM ज्योति मौर्य और उनके पति आलोक कुमार मौर्य का विवाद देश का सबसे चर्चित विवाद बन गया था।
आलोक मौर्य ने कहा था, उन्होंने ही अपनी पत्नि को पढ़ा-लिखाकर SDM बनाया, लेकिन जब वो पीसीएस अधिकारी बन गईं तो उनका चक्कर किसी और के साथ चलने लगा, जिसकी वजह से वो उन्हें छोड़कर चली गईं।
साल 2023 जसमीन कौर के लिए भी लक्की साबित हुआ। ‘सो ब्यूटीफुल, सो एलिगेंट, जस्ट लुकिंग लाइक अ वाव’ कहकर वो रातों-रात स्टार बन गई थीं।

Ritika Jangid