स्ट्रीट फूड खाना बहुत ही स्वादिष्ट होता है लेकिन यह आपके स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक हो सकता है। कई लोगों को स्ट्रीट फूड खाना बहुत पसंद होता है लेकिन उन्हें यह नहीं पता होता कि स्ट्रीट फूड खाने से शरीर में कई तरह की गंभीर बीमारियां पैदा हो जाती हैं।

इसी वजह से कहा जाता है कि स्ट्रीट फूड खाना चाहिए लेकिन उसकी मात्रा बिल्कुल कम हो। पेट से लेकर डायबिटीज जैसे गंभी बीमारियों का खतरा बाहर के खाने से हो जाता है। चलिए आपको बताते हैं कि स्ट्रीट फूड खाने से कौन-कौन सी बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है।
पेट का संक्रमण

घर का साफ-सुथरा खाना पेट के साथ-साथ मन को भी शांत करता है। रोजाना बाहर का खाना खाने से स्वास्थ्य पर इसका बुरा असर पड़ता है। पेट में संक्रमण भी हो सकता है क्योंकि बाहर का खाना फुटपाथ जैसी गंदी जगहों पर बनता है। इतना ही नहीं एक ही तेल में बाहर का खाना बनाया जाता है और उसे गंदे पानी में भी बनाते हैं। बाहर के खाने में मसाले और हर तरह की सामग्री में मिलावट होती है।
हाइपरटेंशन

बाहर के खाने में नमक की मात्रा भी भरपूर होती है। हारइपरटेंशन का खतरा भी ज्यादा नमक खाने से हो जाता है। इसके अलावा एसिडिटी की समस्या भी बाहर के खाने से हो जाती है। इसके साथ ही जल-जनित संक्रमण का खतरा भी बाहर के खाने से हो जाता है। डायरिया और कालरा भी हो जाता है।
ब्लड शुगर एवं डाइबीटीज

बाहर के खाने में सबसे ज्यादा मैदा होता है और स्वास्थ्य के लिए मैदा जहर से कम नहीं होता है। ब्लड शुगर से लेकर डाइबीटीज एवं हार्ट की गंभीर बीमारियां मैदा का सेवन करने से होती है।
कैंसर

कैंसर जैसी गंभीर बीमारी भी बाहर का खाना खाने से हो सकती है। दरअसल खूब देर तक यह खाना तला जाता है साथ ही धूल-मिट्टी भी इस खाने में मिल जाती है। इसी वजह से कैंसर होने की संभावना हो जाती है। फुटपाथ पर मिलने वाले पकौड़े और समोसों को कई बार तेल में तला जाता है। इतना ही नहीं उसे ढका भी नहीं जाता है। जो कि स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है।


Download Android App
Download iOS App



