आपने अक्सर कई बार बरात – शादियों में लोगों को खाने के ऊपर लड़ते हुए देखा होगा लेकिन आज जो वीडियो हम आपके लिए लेकर आये है वह भारत का नहीं बल्कि इंडोनेशिया का है। इस वीडियो में बेहद शरीफ और बड़े घर की महिलाएं खाने की प्लेटें लिए हुए एक दुसरे से भिड़ गयी।

वीडियो में आप देख सकते है दोनों महिलाएं हाथों में खाने की प्लेट लिए कड़ी है और बुफे के पास दोनों के बीच कहासुनी हो जाती है। बस फिर क्या था, गरमागरम बहस के बाद दोनों हाथापाई पर उतर आती है।

वहां मौजूद अन्य महिलाएं और मेहमान दोनों महिलाओं को शांत करने की बड़ी कोशिश करते है पर दोनों किसी की बात सुनने को तैयार नहीं होती। इंस्टाग्राम पर ये वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है। meme.comik.indonesia नाम के पेज ने इस वीडियो को शेयर किया है।

जानकारी के मुताबिक़ पहले मेहरून रंग की ड्रेस पहने महिला में दूसरी महिला को कुछ कहा जिसके बाद सामने वाली महिला भड़क गयी और उसने कहा – तुम क्लासलेस हो। सारे गाँव का खाना बटोर कर जाओगी यहां से !

इसके बाद बात और भी बढ़ गयी। औकात से शुरू होकर दोनों महिलाएं एक दुसरे के परिवार पर कमेंट करने लगी। वहां मौजूद अन्य मेहमानों ने बड़ी मुश्किल से बीच बचाव करके मामले को शांत कराया और दोनों महिलाओं को रोका।
देखिये ये वायरल वीडियो :


Download Android App
Download iOS App



