ज्यादातर लोग विभिन्न कारणों की वजह से काला धागा बांधते हैं। मुख्य रूप से काला धागा पैर,गला,कलाई और कमर में पहना जाता है। कोई-कोई काला धागा सजावट के रूप में प्रयोग करता है तो कोई बुरी नजर से बचने या टोने-टोटके के लिए इसे बांधता है। ज्योतिषाचार्यों की मानें तो कहा जाता है कि काला रंग इंसान को बुरी शक्तियों और नजर से बचाकर रखता है।
.jpg)
बता दें कि काला धागा न सिर्फ बुरी नजर से बचाता है बल्कि यह शनि ग्रह को भी मजबूत करता है। लेकिन बहुत बार ऐसा होता है जब आधी-अधूरी जानकारी से किया हुआ काम परेशानी की वजह बन जाता है। जी हां काले धागे के बारे में भी कुछ ऐसी ही मान्यता है। जिसमें 12 राशियों में से 2 राशियां ऐसी हैं जिनके लिए काला धागा पहनना अनुकूल नहीं माना जाता है।

ये दो राशि वाले भूलकर भी ना पहने काला धागा…
1.मेष राशि
ज्योतिषशास्त्र के मुताबिक मेष राशि का स्वामी मंगल होता है। वहीं मंगल देवता को काला रंग बिल्कुल भी पसंद नहीं होता है। अगर मेष राशि के लोग काले रंग का टीका या काले रंग का धागा बांध लेते हैं तो उनके जीवन में परेशानियों का आना-जाना लगा रहता है। मेष राशि के लोगों के लिए काला धागा पहनना का मतबल होता है उनके जीवन में बेचैनी,दुख और असफलता का आना। इस वजह से मेष राशि के लोगों को काला धागा पहनने के लिए मना किया जाता है। मेष राशि के जातकों को लाल रंग शुभ माना गया है इसलिए इन लोगों के लिए लाल रंग का धागा अच्छा रहेगा।

2.वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लोगों को भी भूलकर काले रंग का धागा नहीं बांधना चाहिए। क्योंकि इस राशि का स्वामी भी मंगल होता है। यदि इस राशि के जातक काला रंग का उपयोग करते हैं तो उनके बनते हुए काम भी बिगड़ जाते हैं। जीवन में धन की कमी भी होना शुरू हो जाती है। इस राशि के लोगों के लिए लाल रंग पहनना शुभ होता है।

इन राशि के लोगों के लिए काला धागा पहनना शुभ…
तुला,मकर और कुंभ राशि के लोगों के लिए काला धागा पहना सबसे ज्यादा शुभ माना जाता है। क्योंकि तुला शनि की उच्च राशि है। वहीं मकर और कुंभ राशि का मालिक शनि है। मान्यता यह भी है कि रोजगार,तरक्की और गरीबी से छुटकारा पाने के लिए काला धागा पहनना इन राशि के लोगों के लिए काफी सहायक होता है।

काला धागा धारण कर लेने से इस राशि के जातकों के जीवन से दरिद्रता दूर होती है। शास्त्रों में बताया गया है कि अगर कोई इंसान मंगलवार के दिन अपने दाहिने पैर में काला धागा पहन लेता है तो उसके घर में लक्ष्मी जी का आगमन होना शुरू हो जाता है।
.jpg)
उस पर मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है। अगर आप भी किसी परेशानी से जूझ रहे हैं तो आप भी मंगलवार के दिन अपने दाएं पैर में काला धागा जरूर बांधे।


Download Android App
Download iOS App



