21 साल के नानपुरा निवासी रुजबे गावमास्टर ने इंडिया बुक ऑफ रिकॉड्र्स में एक बार दोबारा से अपनी जगह बनाकर शहर का नाम रोशन किया है। बता दें कि ऑटो इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे इस छात्र ने एक कार को मोडिफाई करने उसे सुपरबाइक बना दी है। रुजबे ने इस सुपरबाइक का नाम हैमरहेड-800 नाम दिया है। उनकी यह बाइक 650 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलती है। उन्होंने इस बात का दावा किया है कि ये शहर की ऑली व्हील ड्राइव वाली पहली बाइक में शामिल है।
ये हाईटेक बाइक पूरे दो साल में बनाई
रुजबे को 630 किलो की इस वजनी बाइक को बनाने में करीब दो साल का समय लगा है। इस बाइक पर रुजबे ने करीब 1 लाख 13 हजार रुपए खर्च किए हैं।
800 सीसी की इस बाइक में चार फ्रंट और एक बैक गियर है। यानी कि बाइक रिवर्स भी हो सकती है। बता दें कि रुजबे ने अपनी बाइक में चेन की जग प्रोपेलेंट शाफ्ट का इस्तेमाल किया है। इसके अलावा ये बाइक ब्लूट्थ और स्पीकर लैस भी है।
बाइक 30 किमी प्रति लीटर की माइलेज देती है। रुजबे का कहना है कि उन्होंने बाइक की डिजाइनिंग से लेकर वेल्डिंग तक सारा काम खुद ने ही किया है बिना किसी कि मदद लिए। उनकी खुद मास्टर ऑटो वर्क नाम से खुद की एक कंपनी भी है।
मारुति 800 कार खरीदी थी पापा के दोस्त से
भगवान महावीर कॉलेज ऑफ पॉलिटेक्निक से डिप्लोमा करने के बाद रुजबे ने बाद में ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में डिग्री हासिल की है। वह ऑटो मोबाइल के क्षेत्र में हमेशा से कुछ अलग करने की चाहत रखते थे। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने पापा के दोस्त से 13 हजार की एक सेकंड हैंड मारूति 800 खरीदी जिसके जरिए उन्होंने हैमरहेड-800 सुपरबाइक बनाई है।
बता दें कि रुजबे इससे पहले भी सोलर बाइक बना चुके हैं। उन्होंने अपनी सारी तकनीकों को पेटेंट करा लिया है। उन्हें अपने इस नए-नए इनोवेशन के लिए कई सारे अवाड्र्स भी मिल चुके हैं।
ऑल-व्हील ड्राइव क्या होता है?
ऑल-व्हील ड्राइव हमेशा चालू रहता है। इसमें किस पहिए पर पावर का संचालन होगा। ये सब कुछ पता लगाने के लिए इलेक्ट्रॅानिक सेंसर का इस्तेताल होता है।


Download Android App
Download iOS App









