इसे कहते है दिखावे के लिए कुछ भी करना, महिला इनफ्लुएंसर ने समुद्र किनारे पहले खुद उठाया कूड़ा और फिर फेक दिया

Summary :

देखने से ऐसा लग रहा है कि महिला काफी मेहनत से समुद्र किनारे सफाई कर रही है। महिला के हाथ में एक काले रंग का पलास्टिक बेग भी दिखाई देता है। वीडियो को ट्विटर पर इस कैप्शन के साथ शेयर किया गया था जिसमें लिखा था “ऐसा प्रतीत होता है कि आप पर्यावरण की परवाह करते हैं”।

आपने भी देखा होगा आज कल लोग दिखावे के लिए कुछ भी करने को तैयार हो जाते है। अब हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, जिस वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि वीडियो में दिख रही महिला एक इनफ्लुएंसर है और वो अपने आपको सोशल मीडिया पर सबसे अच्छा बताने के लिए ऐसा कर रही है। इस वीडियो को देखने पर आपको पूरी बात समझ में आ जाएगी। 
इस को पूरा देखने पर आपको भी इस महिला की हक्कीत नजर आ जाएगी। तो आप इस वीडियो को  निचे देखें। इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर से @cctvidiots नाम के अकॉउंट पर शेयर किया गया है। वीडियो में आप एक अकेली महिला को समुद्र तट की सफाई करते हुए देखा सकते है, लेकिन ये उसका सच नहीं बस कुछ देर का नाटक था। 
वीडियो में दिख रही महिला के सामने एक और महिला को देखा जा सकता है जो उसकी वीडियो को कैमरे में रिकॉर्ड कर रही होती है। देखने से ऐसा लग रहा है कि महिला काफी मेहनत से समुद्र किनारे सफाई कर रही है। महिला के हाथ में एक काले रंग का पलास्टिक बेग भी दिखाई देता है। 

वीडियो को ट्विटर पर इस कैप्शन के साथ शेयर किया गया था जिसमें लिखा था “ऐसा प्रतीत होता है कि आप पर्यावरण की परवाह करते हैं”। इस वीडियो को देखने के बाद आपका भी मन करेगा कि इस महिला को इसके दिखवटी पन के लिए एक अवॉर्ड देना चाहिए। पहले देखा जा सकता कि महिला कैसे काम को करती है, लेकिन कुछ देर बाद उस महिला की सच सबके सामने आ जाती है। 
वीडियो को खबर लिखे जाने तक दस लाख से अधिक लोग देख चुके है साथ ही दस हजार से अधिक लाइक भी मिल चुके है। वैसे इस वीडियो को देखने के बाद आप के पास कोई शब्द है, तो आप हमे कमेंट में जरूर बताए।

Desk Team