सिनेमा के पर्दे पर जब युवा सितारों केे स्टंट करते हुए देखते हैं तो वह भी उनके जैसा ही करना चाहते हैं। लेकिन हम सबको यह समझना होगा कि स्टार…. स्टार होते हैं। फिल्मी पर्दे पर जब यह स्टार कोई स्टंट करते हैं तो उनके साथ विशेषज्ञों की एक पूरी टीम होती है जो उनके साथ उस दौरान रहती हैं।

डांस रिएलटी शो के दौरान भी इन सारी बातों का ध्यान रखा जाता है ताकि किसी के साथ कुछ अनहोनी ना हो जाए। कई युवा और बच्चे यही स्टंट बिना सोचे समझे कर देते हैं फिर उनके साथ हादसा हो जाता है। कर्नाटक के एक शख्स के साथ ऐसा ही एक गंभीर हादसा हो गया है और इस हादसे में उसकी मौत हो गई।

जानिए पूरा मामला क्या है?
कुमारस्वामी कर्नाटक के तुमकुरु जिले में रहता था और वह मैदान में अपने दोस्तों के साथ 15 जून को घूमने गया था। टिकटॉक वीडियो बनाने का उसे आइडिया आ गया। कुमार के एक दोस्त ने कैमरा पकड़ा और दूसरे ने स्टंट करने में उसकी मदद करने लगा। बता दें कि स्लोमोशन में कुमार का यह वीडियो बना रहे थे ताकि कुमार का स्टंट अच्छा दिखाई दे।
दोस्त के हाथ से कुमार जैसे ही बैकफ्लिप करने के लिए पीछे उछलकर कलाबाजी करने के लिए मुड़ा तो वह पैरों की बजाय गर्दन के बल जमीन पर गिर गया। गर्दन के बल जमीन पर गिरने से उसकी रीढ़ की हड्डी टूट गई थी। कुमार को उसके दोस्त जल्दी से अस्पताल लेकर चल गए और वहां पर उसकी 8 दिन बात मौत हो गई।

घर में कमाने वाला अकेला कुमार था
कुमारस्वामी के परिवार वालों ने एक अखबार से बात करते हुए बताया कि, खुद का स्मार्टफोन भी कुमार के पास नहीं था। कुमार का वीडियो उसके दोस्त अपने फोन में बना रहे थे और उसी वीडियो को बनाते समय कुमार की मौत हो गई। लोकल ऑर्केस्ट्रा में 22 साल का कुमार सिंगर और डांसर का काम करता था। परिवार में वह अकेला ही कमाने वाला था। 

Download Android App
Download iOS App



