भारत का सद्दाम हुसैन 3 साल से राम मंदिर की सफाई कर रहा है, कहा बहुत अच्छा लगता है…

Summary :

हाल ही में एक बेहद चौंका देने वाला मामला कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से आया है। इस व्यक्ति का नाम सद्दाम हुसैन है। आपको इस बात को जानकार हैरानी होगी

हाल ही में एक बेहद चौंका देने वाला मामला कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से आया है। इस व्यक्ति का नाम सद्दाम हुसैन है। आपको इस बात को जानकार हैरानी होगी कि यह व्यक्ति राम मंदिर की सफाई करता है। लेकिन क्यों करता है इसकी वजह भी बेहद दिलचस्प है।

एएनआई ने भी किया ट्वीट

समाचार एजेंसी एएनआई ने भी इस शख्स के लिए ट्वीट किया है। इसमें बताया गया है कि बेंगलुरु के राजाजीनगर स्थित राम मंदिर की सफाई का जिम्मा यहां के रहने वाले निवासी सद्दाम हुसैन ने लिया है। सद्दाम की उम्र 27 साल है। उन्होंने बताया कि मंदिर की सफाई करना उन्हें अच्छा लगता है।

यहाँ पढ़े ट्विटर पोस्ट:https://twitter.com/ANI/status/1116022421994254342

लोगों से मिली सराहना

सद्दाम हुसैन ने बताया कि मुझे यहां अपने काम के लिए सभी लोगों से खूब सराहना मिली है। मैं इस मंदिर में पिछले 2-3 साल से काम कर रहा हूं।

लोगों की मदद करने में भी आगे

इतना ही नहीं सद्दाम अपने आसपास के इलाके में लोगों के घर का सामान भी शिफ्ट करवाने में उनकी सहायता करते हैं। वो दुकान में भी काम करते हैं। वो एक कैब भी चलाते हैं।

सोशल मीडिया पर लोग हुए सद्दाम हुसैन के मुरीद…

Desk Team