इस दुनिया में हर किसी इंसान को अपने शॉक के हिसाब से कभी नौकरी हासिल नहीं हो पाती है। मगर इनमें से कुछ लोग ऐसे जरूर होते हैं जो अपने कामकाज के साथ-साथ अपने शॉक भी कैसे न कैसे पूरे कर ही लेते हैं। तभी तो हरीश नाम के इस शख्स ने ये कमाल करके दिखाया है। जी हां दरअसल हरीश नाम का ये लड़का एक पान की दुकान चलाता है मगर दिलचस्प बात यह भी है कि ये एक बॉडी बिल्डर भी है।

हरीश छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले का रहना वाला है। इनकी एक पान की दुकान है और ये दिन में पान बेचता है,जबकि शाम को समय निकलकर वर्कऑउट करने के लिए जिम भी जाता है। वहीं अब लोग भी इन्हें पाने वाले पहलवान के नाम से ही जानने लगे हैं।

दरअसल हरीश के पापा ये चाहते हैं कि वो उनकी दुकान को चलाए। अब 18 साल की उम्र से ही हरीश अपने पिताजी की पान की दुकान पर बैठने लगे थे।

हालांकि इस बीच वो नियमित रूप से जिम जाकर मेहनत भी खूब करते रहे। उस समय हरीश के घर की आर्थिक स्थिति थोड़ी ठीक नहीं थी,बावजूद इसके वो सभी परेशानियों का सामना करते हुए उन्होंने अपने शॉक को कभी मरने नहीं दिया।

इतना ही नहीं गुरूग्राम के रहने वाले एक कोच ने हरीश को पहले ट्रेनिंग भी दी है। हरीश की इस तरह की मेहनत देखने के बाद उन्होंने कहा था कि अब मैं तुमसे पैसे नहीं लूंगा और हमेशा-हमेशा के लिए फ्री ट्रेनिंग दूंगा। वैसे हरीश अपना बॉडी बिल्डिंग में कैरियर बना सकते हैं,मगर अपने पिता की खुशी के लिए वो पान की दुकान पर भी बैठते हैं और दुकान को संभाल रहे हैं।

बता दें कि हरीश की उम्र 31 साल है उनकी एक छोटी बेटी भी है। अपनी बेटी के अच्छे भविष्य के बारे में हरीश अभी से प्लान कर रहे हैं। दुकान से फ्री हो जानें के बाद हरीश स्टेट और नेशनल लेवल की प्रतियोगिताओं में भी भाग लेते हैं। इतना ही नहीं हरीश की कहानी से प्रभावित होकर इनपर एक एड फिल्म भी बनी है।


Download Android App
Download iOS App



