आप सभी ने दुनिया के अजीबोगरीब जगह के बारे में सुना ही होगा परन्तु आज के खबर में हम आपको एक ऐसे प्लेस के बारे में बताएँगे जिसको बहुत कम लोग ही जानते होंगे भारत के साथ साथ पूरी दुनिया में कई ऐसे जगह है जहा घूमने में काफी माजा आता है तुर्की का कैपाडोसिया में एक हेयर म्यूजियम है
जहां की दीवारों पर महिलाओं के बाल टंगे हुए हैं ये गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी शामिल है इस शहर में आपको बड़े-बड़े गुब्बारे उड़ते दिखाई देंगे जो सूर्य की चमकती रोशनी में और भी खूबसूरत नजर आते हैं
ये शहर एक और चीज के लिए मशहूर है यहाँ जो भी महिलाएं आती हैं वो यहाँ के अजीबोगरीब हेयर म्यूजियम में अपना बाल काट के जाती है | ये हेयर म्यूजियम अवनोस शहर में है इसकी स्थापना गैलीप ने की थी जो अपने उपनाम चेज़ गैलीप के लिए जाने जाते थे यहाँ है साल लाखों लोग आते है जो भी लोग यहाँ आते है वो अपने शरीर का एक हिस्सा यहां छोड़ जाते हैं ये हेयर म्यूजियम पूरी दुनिया में काफी ज्यादा मशहूर है यहाँ पर 16000 से ज्यादा महिलाओं के बाल मौजूद हैं|
म्यूजियम की एक दिलचस्प कहानी है. तकरीबन 35 साल पहले फ्रांस की एक महिला कैपाडोसिया घूमने आई थी. एक फ्रांसीसी महिला यहां आई थी वहां उसकी मुलाकात पत्थरों को काटने वाले एक शख्स से हुई. करीब 3 महीने तक महिला तुर्की में रहती हैं
इस दौरान दोनों को एक दूसरे से प्यार हो जाता है.फ्रांसीसी महिला के जब जाने का वक्त आया तो उसने निशानी के तौर पर अपने बालों को काटकर वर्कशॉप की दीवार पर टांग दिया|
अब जो भी महिलाये यहाँ आती है वो अपना बाल यहाँ काट के जाती है गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में साल 1998 में इस म्यूजियम का नाम शुमार हो चुका है ये जगह काफी ज्यादा चर्चे में रहता है प्यार करने वालो के लिए ये जगह काफी अच्छा माना जाता है|