इस वीडियो में लड़की ने घरेलू हिंसा की शिकार हो रही महिलाओं का दर्द बयां किया

Summary :

भारत देश में घरेलू हिंसा की जब भी बात होती है तो लोग इस विषय पर खुलकर बात नहीं करते हैं। खासतौर पर महिलाएं समाज के सामने घरेलू ‌हिंसा पर बात नहीं कर पाती हैं।

भारत देश में घरेलू हिंसा की जब भी बात होती है तो लोग इस विषय पर खुलकर बात नहीं करते हैं। खासतौर पर महिलाएं समाज के सामने घरेलू ‌हिंसा पर बात नहीं कर पाती हैं। अक्सर देखा गया है जब भी घरेलू हिंसा पर महिलाओं से बात करने को कहा जाता है तो वह हिचकिचाती हुई नजर आती हैं। 
समाज ही दुनिया में महिलाओं के हिस्से में आता है। ऐसा लगता है जैसे महिलाओं की तरफ पूरा समाज देख रहा हो। इसी समाज ने महिलाओं के लिए ऐसी दीवारें खड़ी की हुईं हैं जो आजतक भी हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें महिलाओं के ऊपर हो रही घरेलू हिंसा के बारे में बताया गया है। 



ये देखें वीडियो
ट्विटर पर इस वीडियो को जेनान माउसा नाम की महिला ने पोस्ट किया है। इस वीडियो के साथ कैप्‍शन में लिखा है कि घरेलू हिंसा के प्रति जागरुग करने वाला एक पावरफुल वीडियो। यह वीडियो 1 मिनट का है और इसमें दिखाया गया है कि किस तरह से महिलाओं के ऊपर घरेलू हिंसा होती है। 

लोगों ने भी दिए अपने रिएक्‍शन 

1.

2.

3.

4.

5.

इस वीडियो में लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं दीं हैं। यूजर्स ने कहा है कि घरेलू हिंसा पर बात हाेनी बहुत जरूरी है। एक यूजर ने कहा कि ऐसा ही वीडियो 2012 में आया था। वह भी घरेलू हिंसा के खिलाफ कैंपेन का ही हिस्सा था। 

Desk Team