बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया आज अपना 39वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। अपने दिन को खास और शानदार बनाने के लिए नेहा अपने पति अंगद बेदी के साथ क्वालिटी टाइम बिता रही हैं। हाल ही में नेहा धूपिया ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें वो अपने जन्मदिन को खूब एंजॉए करती हुई नजर आ रही हैं।

कुछ ऐसा था नेहा धूपिया का अंदाज
तस्वीरों में नेहा लेमन यलो कलर के आउटफिट पहने समंदर किनारे पोज देते हुए दिखाई दे रही है। इन फोटोज में साफ है कि नेहा की यह ड्रेस काफी आरामदायक है। अपने सिम्पल लुक के साथ ही नेहा ने लाइट मेकअप यूज किया है।

तस्वीरों में नेहा धूपिया अपने पति अंगद के कंधे की सवारी करते हुए दिखाई दे रही हैं। वहीं अंगद ने भी नेहा को काफी आराम से संभाला हुआ है। दोनों के चेहरे की खुशी तो बस देखते ही बन रही है।
.jpg)
वैसे नेहा के इस अंदाज को देखकर ये कहना गलत नहीं होगा कि नेहा अपने पति के साथ काफी रोमांटिक मूड में दिखाई दे रही हैं। इन फोटोज को शेयर करके अंगद ने अपनी पत्नी को जन्मदिन की मुबारकबाद दी है।

मालदीव में कर रही हैं एन्जॉए
नेहा इन दिनों अपने पति संग मालदीव में मस्ती कर रही हैं। ऐसे में उन्होंने अपना जन्मदिन मालदीव में ही सेलिब्रेट किया है।

कुछ वक्त पहले ही नेहा की कुछ वेकेशन की तस्वीरें काफी ज्यादा पसंद की गई थी। जिनमें वह अपने पति अंगद बेदी के साथ नजर आई थीं। इसी वजह से नेहा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी।



Download Android App
Download iOS App



