उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के रायबरेली दौरे से पहले मंगलवार को यहां (रायबरेली) के जिला अस्पताल के वार्डो में भगवा धारियों वाली बेडशीट (चादर) बिछाई गई। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एन.के. श्रीवास्तव ने कहा कि बेडशीट के बारे में कुछ भी असामान्य नहीं है।
उन्होंने कहा, “प्रत्येक दिन यह बदली जा रही हैं या नहीं, यह सुनिश्चित करने के लिए बेडशीट का रंग कोडित किया गया है।” हलांकि, सूत्रों ने कहा कि ऐसा पहली बार हुआ है, जब भगवा रंग की चादर का इस्तेमाल अस्पताल में किया गया है। संभावना है कि मुख्यमंत्री अस्पताल का औचक निरिक्षण करें। हालांकि, यहां का दौरा उनके कार्यक्रम का हिस्सा नहीं है।
मुख्यमंत्री योगी राणा बेनी माधोसिंह की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए रायबरेली आ रहे हैं। वह शहीद चौक पर भी श्रद्धांजलि देंगे और फिर लखनऊ लौटने से पहले यहां एक अन्य समारोह में भाग लेंगे। संयोग से कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी रायबरेली में हैं, वह यहां पूर्व विधायक अखिलेश सिंह के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करने आई हैं। विधायक की बेटी अदिति सिंह अब कांग्रेस की विधायक हैं। कैंसर के चलते 20 अगस्त को अखिलेश सिंह का निधन हो गया।


Download Android App
Download iOS App



