हमने कुंभकर्ण के बारे में जरूर सुना ही होगा, जो साल में छह महीने सोता था। उन्हें भगवान ब्रह्मा से ऐसा आशीर्वाद मिला था कि एक बार जब वह सो गए तो फिर उसकी नींद जल्दी से टूटती नहीं है। ये सब तो पुराणों में लिखी बातें है। हालाँकि, कुंभकर्ण की तरह सोने वाली एक महिला अमेरिका में मौजूद है। दो हफ्ते तक वह नींद से नहीं उठी। पहले तो वह नींद के कारण अपना जन्मदिन भी भूल गई थी। वह अपनी ही बर्थडे पार्टी में शामिल नहीं हो पाईं, लेकिन उनके परिवार वालों ने आकर जश्न मनाया। चूंकि आप सोच रहे होंगे कि ऐसा क्यों हुआ तो हम आपको बता दें कि उन्हें असल में स्लीपिंग ब्यूटी सिंड्रोम (sleeping beauty syndrome) है। जिसके कारण से उसे लगातार सोना पड़ता है।
क्या है क्लीन लेविन सिंड्रोम?
24 साल की नर्स बेला एंड्रयू को ये बीमारी है जिसके कारण उन्हें कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। बेला ने कहा कि कुछ साल पहले तक, डॉक्टरों ने उसे अटेंशन सीकिंग की दिक्कत बताई थी, यही कारण है कि वह वैसे रहती थी। लेकिन मुझे अपनी क्लीन लेविन सिंड्रोम समस्या के बारे में पिछले महीने ही पता चला। यही कारण है कि वह लगातार सो रही है। यहां तक कि ऐसा भी होता है कई बार तो वह 2-2 हफ्ते तक सोती रहती है और नींद से नहीं जागती है। इस बीमारी ने उसकी जिंदगी को भयावह बना दिया है। बहुत बार तो वह खुद को एक भूत के रूप में भी देख लेती है।
धमाका होने पर भी नहीं होगा असर
एक रिपोर्ट है कि बेला और उसके मंगेतर मेग स्टोन फ़िलहाल डेवोन में रहते हैं। 2016 में एक पार्टी में शराब पीने के बाद उन्हें पहली बार इसका सामना करना पड़ा। जब वह घर लौटी और सो जाने की कोशिश की, तो अगले 10 दिनों तक उठ ही नहीं पाई। तब से, ऐसा अक्सर हुआ है कि वह हर चार सप्ताह में एक बार लगातार 10 से 12 दिनों के लिए सोती है। उसके मंगेतर मेग के अनुसार, बेला को बहुत बुरी नींद आती है। उसके पास में कोई विस्फोट होने पर भी उसे कोई भी अहसास नहीं होगा।
ये झपकी लेती है 21 घंटे तक
इससे जुड़ा एक मामला हाल ही में ब्रिटेन में भी सामने आया था। इस बीमारी से Rhoda Rodriguez Diaz नाम की एक लड़की भी प्रभावित हुई, जो 21 साल की थी। वह तीन सप्ताह तक लगातार सोती रहीं। इसके कारण एक बार उनके ग्रेजुएशन के एग्जाम भी छूट गए थे। मीडिया खबरों के अनुसार, वह कथित तौर पर अपनी झपकी के बाद कम से कम 21 घंटे सोती है। यह स्थिति फिलहाल अब तक लाइलाज ही है। स्लीपिंग ब्यूटी सिंड्रोम एक न्यूरोलॉजिकल बीमारी है और जैसे-जैसे लोगों की उम्र बढ़ती है, इसका असर लोगों पर कम होता जाता है।


Download Android App
Download iOS App






