कहा जाता है कि भगवान भोलेनाथ जल्द प्रसन्न होने वाले देवता हैं। मात्र जल और बेलपत्र से ही शिवजी प्रसन्न हो जाते हैं और अपने भक्तों को मनचाहा वरदान देते हैं। हिन्दू धर्म में भगवान शिव के भक्तों की संख्या बहुत ज्यादा है। मान्यताओं के अनुसार, सिर्फ सच्ची श्रद्धा ही भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए जरूरी होती है। कहा जाता है कि भगवान शिव को प्रसन्न करने और उनकी कृपा पाने के लिए सोमवार के दिन कुछ उपाय करने चाहिए। आइए आपको बताते हैं कुछ आसान उपाय जिन्हें करने से भगवान शिव आप पर प्रसन्न हो उठेंगें, और आपकी सारी मनोकामना पूरी कर देंगें।

शास्त्रों के अनुसार, सोमवार के दिन दही, सफेद वस्त्र, दूध और शकर का दान करना श्रेष्ठ माना गया है। कहा जाता है कि इन चीजों का दान करने से भगवान भोलेनाथ अपने भक्तों पर प्रसन्न होते हैं और मनचाहा वरदान देते हैं।
यदि आपको धन की कमी या फिर गरीबी जैसी समस्या का सामना करना पड़ रहा है, तो सोमवार के दिन शिव रक्षा स्त्रोत का पाठ करना चाहिए। ये आपके लिए लाभकारी साबित होगा।
भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए स्नानादि करके सफेद, हरे, पीले, लाल या आसमानी रंग के वस्त्र धारण करके पूजा करें।

अगर किसी जातक पर पितृ दोष का प्रभाव है और वह आर्थिक तंगी से गुजर रहा है तो उसे सोमवार की शाम को कच्चे चावल में काले तिल मिलाकर दान करना चाहिए. इस उपाय से घर में धन-धान्य के भंडार भी भरे रहेंगे।
जिसकी कुंडली में चंद्र पीड़ित होता है उस जातक को चंद्र दोष का प्रभाव कम करने के लिए सफेद वस्त्र धारण करना चाहिए और माथे पर चंदन का तिलक लगाकर घर से निकलना चाहिए।
सोमवार के दिन भगवान भोलेनाथ को अक्षत, चंदन, धतूरा, दूध, आक, गंगा जल, और बेलपत्र आदि चढ़ाना चाहिए। इससे भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और अपना शुभ आशीर्वाद देते हैं।


Download Android App
Download iOS App



