IPL2022(GTvsCSK): इन दो गलतियों की वजह से मैच हारी चेन्नई सुपर किंग्स

Summary :

हम आपको कल के मुकाबले की उनकी उन दो गलतियों के बारे में बता रहे हैं जिनसे बचा जा सकता था और मुकाबले को भी बचाया जा सकता था।

रविवार को खेले गए IPL में दिन के दूसरे मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को हरा कर मैच 3 विकेट से जीत लिया।  इस जीत के बाद गुजरात की टीम ने पॉइंट्स टेबल पर अपनी नंबर एक की कुर्सी और मजबूत कर ली है। वहीं चेन्नई का इस सीजन लगातर अंकतालिका में नीचे रहना जारी है और अब तो उनके प्लेऑफ में पहुंचने का रास्ता भी कठिन होता जा रहा है। इस सीजन चेन्नई ने वैसे तो अभी कई सारी गलतियां की हैं। लेकिन अभी हम आपको कल के मुकाबले की उनकी उन दो गलतियों के बारे में बता रहे हैं जिनसे बचा जा सकता था और मुकाबले को भी बचाया जा सकता था। 
चेन्नई या कहे कप्तान से एक बड़ी गलती तब हुई जब उन्होंने आखरी ओवर मुकेश चौधरी को ना देकर पानी की तरह रन बहा कर क्रिस जॉर्डन को दिया। क्रिस जॉर्डन की उनके पिछले ओवर में जमकर कुटाई हुई थी लेकिन फिर भी आखरी ओवर उन्हें दिया गया और नतीजा सबके सामने हैं। वहीं दूसरी तरह मुकेश ने काफी अच्छी गेंदबाज़ी की थी उन्होंने 3 ओवर में महज़ 18 रन दिए थे और 1 विकेट भी चटकाया था। 
चेन्नई की तरफ से दूसरी बड़ी गलती तब हुई जब खतरनाक खेल दिखा रहे गुजरात के डेविड मिलर का कैच शिवम दुबे ने टपका दिया। और ये कैच चेन्नई पर कितना भारी पड़ा इन आकड़ों से समझिए। जब मिलर का कैच छूटा तब तक उन्होंने 41 गेंदों में 78 रन बनाए थे। लेकिन जब गुजरात मैच जीती तब मिलर ने नाबाद 91 रन बना लिए थे। यानि मैच जिताऊ पारी खेलने वाले मिलर का कैच अगर नहीं टपका होता तो शायद रिसल्ट कुछ और ही होता। 

Desk Team