इन दिनों सोशल मीडिया पर शेर का वीडिया छाया हुआ है। दरअसल इस शेर ने सड़क पर बाइक सवार लोगों के पीछे पड़ गया। बाइक सवार ने अपनी समझदारी दिखाई और शेर से सुरक्षित बचकर निकल गए। खबरों के अनुसार यह केरल का मामला है। केरल की मुथंगा वाइल्ड लाइफ सेंचुरी की सड़क से बाइक पर दो लोग जा रहे थे।

उसी दौरान वहां पर एक शेर आ गया और उन दोनों लोगों के पीछे पड़ गया। इस घटना का वीडियो बाइक पर बैठे दूसरे शख्स ने बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। जिसके बाद यह वीडियो आते ही वायरल हो गया।
जान ले सकती थी जरा सी गलती
Forests and Wildlife Protection Society के फेसबुक पेज पर इस वीडियो को 29 जून को पोस्ट किया गया था। इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, केरल के मुथंगा वाइल्ड लाइफ सेंचुरी में शेर एक बाइक का पीछा करते दिखा। क्या भारत में इस तरह से शेरों के पार्क को मैनेज किया जा रहा है?
वीडियो में क्या है?
इस वीडियो को 15 घंटे में 1 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है और लगभग 4 हजार लोगों ने शेयर किया है। इस वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि जंगल के बीच की सड़क से दो शख्स बाइक पर जा रहे हैं उसी दौरान एक शेर सड़क की एक तरफ से आता है और बाइक सवार लोगों का पीछा करने लगता है।

उसके बाद वह शेयर सड़क की दूसरी तरफ चला जाता है। शेर की दहाड़ और बाइक सवार की आवाज इस दौरान साफ सुनाई दे रही है।
वायरल हुआ था ये वीडियो भी
एक तेंदुए का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस वीडियो में तेंदुआ सड़क के किनारे चलता हुआ नजर आया। तेेंदुए के आस-पास लोग भी नजर आ रहे हैं। वहां पर खड़े लोग तेंदुए का वीडियो बना रहे थे। खबरों के अनुसार जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ जिले का यह मामलता था।


Download Android App
Download iOS App



