शिकार के लिए पेड़ पर चढ़े बाघ के साथ बंदर ने कर दिया कुछ ऐसा खेल,वीडियो वायरल

Summary :

एक बाघ जो निकला तो था बंदर का शिकार करने के लिए। लेकिन बंदर ने बाघ की हालत की खसता कर डाली।

एक बाघ जो निकला तो था बंदर का शिकार करने के लिए। लेकिन बंदर ने बाघ की हालत की खसता कर डाली। जी हां बाघ बंदर का शिकार करने के लिए पेड़ पर चढ़ा। लेकिन लगता है कि बाघ ये बात भूल गया कि  पेड़ पर चढऩे और उतरने में बंदर सबके उस्ताद होते है,ना कि टाइगर। ऐसे में जब बाघ बड़ी मशक्कत करने के बाद बंदर के पास पहुंच गया तब बंदर ने ऐसी चाल चली की बाघ जमीन पर जा गिरा। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं सोशल मीडिया की जनता अब अपनी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रही है।
एक था टाइगर
इस वीडियो को ट्विटर पर Trooper नाम के यूजर ने 22 नवंबर के दिन शेयर किया है। उन्होंने वीडियो को शेयर करते हुए इस पर कैप्शन में मजाकिया इमोजी के साथ लिखा है। एक था टाइगर…
कितना पागल बाघ है



बंदर पेड़ पर भी शेर होता है


जो ऊपर जाता है,वो नीचे भी जरूर आता है


शेर बना बंदर

बताते चलें कि इस वीडियो पर अब तक 1 हजार से ज्यादा लोग री-ट्वीट कर चुके हैं। जबकि 2500 से ज्यादा इस पर लाइक्स और 43 हजार व्यूज आ चुके हैं। 

Desk Team