हाल ही में इम्तियाज अली की फिल्म लव आजकल – 2 की शूटिंग खत्म करने के बाद सारा कुछ दिनों का ब्रेक लेकर न्यूयॉर्क छुट्टियां बिताने गयी और वहां से उन्होंने ने कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की। इस ट्रिप पर सारा अली खान के साथ उनका गर्ल गैंग भी मौजूद था।

सारा अली खान द्वारा शेयर की गयी न्यूयार्क ट्रिप की तस्वीरें फैंस को बेहद पसंद आ रही है और सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। सारा ने अपनी तस्वीरों में कई एक्सोटिक लोकेशंस शेयर की है।
सारा ने अपनी दोस्तों के साथ कई अलग अलग पोज़ में तस्वीरें खिंचवाई है और उनके कैप्शन से साफ़ झलकता है कि वो अपनी ट्रिप पर खूब मस्ती करके आयी है। सारा ने अपने कैप्शन में काफी मजाकिया लहजे का भी इस्तेमाल किया।
सारा ने अपने एक कैप्शन में लिखा , ‘गुलाबी जैकेट, चीता झुमका, नीली लिपस्टिक, यह सब न्यूयॉर्क शहर में नार्मल है। #sincefreshmanyear #girlsempowergirls” . सारा की इन तस्वीरों पर फैंस ने भी काफी चीयर के साथ कमैंट्स किये है।
.jpg)
सैफ अली खान और उनकी पहली पत्नी अमृता सिंह की बेटी सारा ने साल 2018 में फिल्म ‘केदारनाथ’ में सुशांत सिंह राजपूत के अपोजिट बॉलीवुड में सफल डेब्यू किया था और इसके बाद रणवीर सिंह के अपोजिट फिल्म ‘सिम्बा’ से उन्होंने अपने खाते में ब्लॉकबस्टर शामिल की।

वर्क फ्रंट की बात की जाए तो सारा अली खान जल्द इम्तियाज अली की ‘आज कल’ में कार्तिक आर्यन के साथ और ‘कुली नंबर 1’ की रीमेक में वरुण धवन के साथ नजर आएंगी।
.jpg)


Download Android App
Download iOS App



