भारत के साथ-साथ कई देशों में वीडियो मेकिंग ऐप टिक टॉक बहुत फेमस है। टिक टॉक का खुमार भारत में बच्चे से लेकर बड़े लोगों तक को है। इतना ही नहीं भारत के कई सितारे भी टिक टॉक की दीवानगी से छुप नहीं पाए। टिक टॉक के जरिए आम आदमी जितना फेमस होता जा रहा है उतना ही इस ऐप का नुकसान भी अब सामने आने लगा है।

इन दिनों टिक टॉक पर चैलेंज दिया जा रहा है लेकिन क्या आपने सोचा है कि यह चैलेंज के साइड इफेक्टस के बारे में। टिक टॉक से जुड़ी एक ऐसी ही वारदात सामने आई है जिसे सुनकर हर कोई हैरान हो गया है। यह वारदात राजस्थान की है।
12 साल के लड़के ने टिक टॉक की वजह से की खुदकुशी
राजस्थान के कोटा में यह वारदात हुई है। कोटा के रहने वाले एक 12 साल के लड़के ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। इस बच्चे ने बाथरूम में अपने अापको फांसी लगाई है। इस चैलेंज को करने के लिए उस बच्चे ने पहले तो मंगलसूत्र और चूड़ियां पहनीं उसके बाद उसने एक मेटल की चेन से फांसी लगा ली।

इस मामले में उस बच्चे के पिता ने कहा कि यह घटना देर रात को हुई है। उन्होंने बताया कि रात भरत टिक टॉक एप उनका बेटा यूज करता था। जब लड़के को सुबह उसके परिवार वाले देखने गए तो वह अपने कमरे में नहीं था। उसके बाद घरवालों ने लड़के को ढूढंने की कोशिश शुरु कर दी।

जब लड़के को तलाशते हुए घरवाले बाथरूम में पहंुचे तो वहां का मजर देखकर वह दंग ही रह गए। लड़के ने सीलिंग फैन के सहारे फांसी लगा ली थी। लड़के के पिता ने कहा कि टिक टॉक चैलेंज में जेसे बताया गया था उसने वैसे ही अपनी जान दे दी। लड़के ने चूड़ियां और मंगलसूत्र पहना हुआ था। इस घटना का जैसे ही पता चला पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंच थी। लड़के के घरवाले उसे फौरन ही पास के अस्पताल में ले गए थे और वहां पर डॉक्टर ने उसे मृत बता दिया था।

पोस्टमार्टम भी करा दिया गया है। जब पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आएगी तभी पता चल पाएगा कि लड़के की मौत की वजह से हुई है। वहीं पुलिस लड़के की घरवालों और दोस्तों से पूछताछ करने में लगी हुई है और यह जान रही है कि लड़के को किसे यह टिक टॉक का चैलेंज दिया।


Download Android App
Download iOS App



