कुछ लोग ऐसे होते हैं जिनके हाथ में पैसा नहीं ठहरता या फिर घर के सदस्यों की बीमारी में पैसा खर्च होता है। घर में पैसों की तंगी हमेशा बनी रहती है। इसकी वजह बहुत सी हो सकती है। घर का वास्तु भी इसका कारण हो सकता है। कभी-कभी हम घर में कुछ ऐसी चीज़ें ले आते हैं जो घर में कलह बढ़ा देती हैं। वास्तुशास्त्र के मुताबिक घर में कुछ चीजों को सही करने से घर में पॉजटिव एनर्जी आने लगती है।
इससे घर परिवार में सभी की सेहत भी ठीक रहती है और परिवार में खुशहाली भी आती है। घर परिवार में खुशहाली होने पर मां लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं और घर में धन के नए-नए साधन सामने आते हैं। आज हम आपको बता रहे हैं कुछ ऐसे ही टिप्स जिनकी मदद से घर में वास्तु के अनुसार कुछ बदलाव करके आर्थिक स्थिति को सही किया जा सकता है।

तुलसी का सूखा पौधा : कभी भी अपने घर में सूखा तुलसी का पौधा न रखें। लोग घर में सुख-समृद्धि के लिए तुलसी का पौधा लगाते हैं। अगर तुलसी का पौधा सूख जाता है तो इसे किसी मंदिर में जाकर रख दें। कहते हैं कि सूखा हुआ पौधा घर में मुसीबत ला सकता है। सूखे हुए को नदी में प्रवाहित कर सकते हैं।

टूटी तस्वीर न रखें : घर मे टूटी हुई तस्वीर या पेंटिंग रखने से वास्तु दोष उत्पन्न होता है। तस्वीर या पेंटिंग कितनी भी अमूल्य क्यों न हो, अगर वो टूटी हुई है, तो उसे हटा दें। शास्त्रों में कहा गया है कि टूटे-फूटे बर्तन घर में दरिद्रता लाते हैं। जिस घर में ये होते हैं, मां लक्ष्मी कभी भी उस घर में प्रवेश नहीं करतीं।

बंद घड़ी : अगर आपके घर में घड़ी है और वो बंद तो तुरंत उसे सही करवाएं या बाहर रख दें। ऐसा कहा जाता है कि तो घर में आने वाला अच्छा समय लौट जाता है।घर में बंद घड़ी आर्थिक नुकसान का संकेत है। ज्योतिषशास्त्र कहता है कि घर में बंद पड़ी घड़ी, कार्यों में बाधा उत्पन्न करती है और सफलता में रुकावट बन जाती है।


Download Android App
Download iOS App



