हर लड़की की यह दिली ख्वाहिश होती है कि उसकी त्वचा गोरी और बेदाग हो। साफ त्वचा पाने की चाह में लड़कियां न जानें क्या-क्या नुस्खे और केमिकल वाली क्रीम इस्तेमाल करती हैं। लेकिन अगर आप भी इनमें से एक हैं और आप भी बेदाग निखार की चाहत रखती हैं तो इसके लिए आपको कहीं बाहर जाने या बहुत ज्यादा पैसे खर्च करने की अवश्यकता नहीं है।

जी हां क्योंकि चमकदार त्वचा पाने के लिए आपके फ्रिज में रखी हुई कुछ सब्जी आपके लिए काफी ज्यादा फायदेमंद और यह कुछ और नहीं बल्कि टमाटर है। बता दें कि फ्रिज में पाया जानें वाले टमाटर का इस्तेमाल करके आप चेहरे की त्वचा पर गजब का निखार ला सकते हैं।

दरअसल होता यूं है कि टमाटर में पाए जानें वाला फोलिक एसिड और विटामिन सी मिनरल्स चेहरे में निखार लाने में काफी ज्यादा सहायक है। टमाटर का उपयोग यदि सही तरह से चेहरे पर किया जाए तो यह चेहरे की रंगत को निखारने के साथ-साथ झुर्रियों की हो रही परेशानी सहित त्वचा को डैमेज होने से भी बचाता है। इतना ही नहीं टमाटर चेहरे के दाग-धब्बे और मुंहासे को मिटाने में सहायता करता है।

दही व टमाटर का पैक
दो चम्मच टमाटर का गूदा और दो चम्मच दही को लेकर उसमें दो से चार बूंद नींबू के रस की मिक्स कर लें। अब इस पैक को अच्छे तरह से मिलाएं और चेहरे पर इसका इस्तेमाल करें। अब 20 मिनट बाद चेहरे को धो लें।

शहद और टमाटर का पैक
दो चम्मच टमाटर के गूदे को एक चम्मच शहद के साथ मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें। इसके बाद इसको चेहरे पर तब तक लगाकर रखें जब तक कि यह सूख न जाए। इसके बाद हल्के गर्म पानी से मुंह धे लें। इस पैक को चेहरे पर सप्ताह में करीब दो बार जरूर लगाएं। चेहरे पर दमकते निखार के साथ इस पैक को लगाने से आपको बहुत फायदा होगा।

एलोवेरा जेल और टमाटर
दो चम्मच टमाटर के गूदे को एक चम्मच एलोवेरा जेल में मिलाकर चेहरे पर उपयोग करें। इस पैक को लगाने से आपके
दाग-धब्बे समेत आंखों के नीचे के काले घेरे कम होंगे। इस पैक को चेहरे पर करीब 20 मिनट तक लगाकर रखें। इसके बाद आप चेहरे को अच्छी तरह धो लें।
दाग-धब्बे समेत आंखों के नीचे के काले घेरे कम होंगे। इस पैक को चेहरे पर करीब 20 मिनट तक लगाकर रखें। इसके बाद आप चेहरे को अच्छी तरह धो लें।



Download Android App
Download iOS App



