झारखंड मोटर वीकल एक्ट 2019 के प्रावधानों को लागू करने के बाद रांची ट्रैफिक पुलिस ने बीते दिन यानि शुक्रवार को एक एक ट्रैफिक कॉन्स्टेबल का 36 हजार रुपए का चालान काटा है। इतना ही नहीं राजधानी रांची के एसपी ट्रेफिक अजीत पीटर दुंगदुंग ने कॉन्स्टेबल के साथ बाइक पर पीछे बैठे अधिकारी से स्पष्टीकरण भी मांगा है। क्योंकि ट्रैफिक कॉन्स्टेबल के ऊपर ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन का आरोप है।
खबरों के मुताबिक ऐसा कहा जा रहा है कि ट्रेफिक कंट्रोल के वक्त एसपी दुंगदुंग ने खुद अपनी आंखों से देखा कि कॉन्स्टेबल राजेश कुमार और एएसआई परमेश्वर राज गुरुवार की रात बिना हेलमेट पहले दो पाहिया वाहन चला रहे थे। ये दोनों पुलिसकर्मी अपना काम खत्म कर घर वापस जा रहे थे। जब इन्हें दुंगदुग ने गाड़ी के पेपर दिखाने को बोला तो उन्होंने कागज नहीं दिखाए। जिसके बाद दुंगदुंग ने उन्हें शुक्रवार की सुबह अपने इन्हें अपने ऑफिस बुलाया।
दुंगदुग ने बताया कि गुरुवार की रात को मैं करबला चौक से जा रहा था। तभी मैंने देखा कि दो लोग बाइक बार बिना हेलमेट लगाए जा रहे थे। जैसे ही उन्होंने मुझे देखा तो वो वहां से भाग निकले। जबकि मैंने उनकी पहचान पता कर ली और शुक्रवार सुबह उन्हें अपने ऑफिस बुलाया था। जब सुबह मैंने उनसे इस पूरे मामले के बारे में पूछताछ की तो उन्होंने तभी अपनी गलती को स्वीकार कर लिया।
एसपी ने बताया कि उनके निर्देश पर ट्रैफिक कंट्रोल ने बाइक चलाने वाले कॉन्स्टेबल राजेश कुमार के खिलाफ 36 हजार रुपए का चालान काट दिया है। इतना ही नहीं एएसआई राय को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है। उन्होंने कहा कि सभी लोगों के लिए कानून एक बराबर है और यदि कोई भी पुलिसकर्मी कानून का उल्लंघन करते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई और दोहरा जुर्माना लगाया जाएगा।


Download Android App
Download iOS App



