दुनियाभर में चोरों की कमी नहीं है लेकिन चोरी भी एक कला है जिसे करना हर किसी की बसकी बात नहीं होती है। वैसे तो चोरी एक क्राइम है जिसकी हर देश में सख्त सजा मिलती है। मगर चोरी वो काम है जिसकी कला हर किसी को नहीं आती है। हर कोई बिना पकड़े गए, आसानी से चोरी नहीं कर सकता है। हाल ही में इंग्लैंड में एक मामला सामने आया जिससे ये बात साबित हो गई।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, नॉर्थ-ईस्ट इंग्लैंड के डरहम में, बीते मई के महीने में एक चोरी की घटना घटी थी। ये घटना हैरान करने से ज्यादा मजेदार निकली। दरअसल, एक दुकान में एक चोर चोरी करने के इरादे से गया तो था लेकिन उनका ये प्लॉन पूरा नहीं हो पाए।30 साल का मार्टिन ट्रिंबल एक दुकान में घुस गया और उसने 4 कैन वाला बियर का पैक उठा लिया। जैसे वो जब काउंटर पर पहुंचा तो दुकानदार को पैसे देने की बजाय चाकू दिखा दिया।

चाकू दिखाते हुए मार्टिन ने दुकानदार से कहा कि अगर दुकानदार ने उसे जाने से रोका तो नतीजा अच्छा नहीं होगा। चाकू देखकर पहले तो दुकानदार डर गया पर वक्त रहते उसने होशियारी दिखाते हुए वो स्टोर से बाहर भाग गया और जाते-जाते स्टोर का गेट भी लॉक कर दिया। दुकानदार के इस एक्शन से चोर मार्टिन अंदर स्टोर में ही रह गया और फिर पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

स्टोर से बाहर जाते हुए दुकानदार जब दरवाजा बंद कर रहा था, तो मार्टिन उसे रोक रहा था। मार्टिन उसे बाहर की तरह धक्का दे रहा था और दुकानदार अंदर की तरफ धक्का दे रहा था। इसी बीच दुकान के मालिक ने सिक्योरिटी गेट को बंद कर दिया जो एक तरह का शटर था। जब चोर मार्टिन ने देखा कि गेट बंद हो रहे हैं, जमीन और शटर बीच पतली सी जगह बाकी है तो वो उसमें से बाहर निकलने की कोशिश करने लगा पर शटर के नीचे वो ऐसा फंस गया कि ना ही बाहर आ पाया और ना ही अंदर जा पाया।

ऐसे में मार्टिन निकलने के लिए पुलिस का इंतजार करने लगा, 3 मिनट बाद जब पुलिस आई तो दुकान का नजारा देखकर हैरान रह गया। बताते चले कि मार्टिन ने फंसे हुए ही बियर की कैन खोल ली और वो आराम से बियर पी रहा था। उसे इस बात की जरा भी फ्रिक नहीं थी कि वो फंस गया है और अब पुलिस उसे अरेस्ट कर लेगी। उसे सिर्फ बियर पीनी थी, इसलिए वो चोरी करने के इरादे से स्टोर में दाखिल हुआ था। चोरी के आरोप में मार्टिन को 3 साल की सजा सुनाई गई है।


Download Android App
Download iOS App



