अफगान प्लेयर के लिए MS Dhoni ने भेजा स्पेशल गिफ्ट, खिलाड़ी ने पोस्ट डालकर बोला धन्यवाद

Summary :

इसी के साथ दूसरी टीम के खिलाड़ी भी धोनी से मैच के बाद अक्सर बात चित और धोनी के साथ फोटो और ऑटोग्राफ लेते हुए दिखाई देते थे। अब इसी बीच आईपीएल खत्म होने के बाद भी केकेआर के ओपनर रहमानुल्लाह गुरबाज जो की एक अफ़ग़ान खिलाड़ी है उन्होंने भी हाल ही में धोनी से तोफा मिला है, जिसकी जानकर खुद गुरबाज ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर दी।

महेंद्र सिंह धोनी जो आईपीएल 2023 की शुरुआत से ही लगातार चर्चा में बने हुए है। आईपीएल की शुरुआत से ही सभी फैंस का मानना था कि धोनी का यह आखिरी आईपीएल हो सकता है और वो इसके बाद इंटरनेशनल क्रिकेट के बाद आईपीएल से भी संन्यास ले लेंगे। इसी को देखते हुए धोनी जिस भी मैदान में खेलने जाते थे वहां पर पिली जेर्सी में उनके खूब फैंस मैच देखने मैदान में पहुंचते थे। इसी के साथ दूसरी टीम के खिलाड़ी भी धोनी से मैच के बाद अक्सर बात चित और धोनी के साथ फोटो और ऑटोग्राफ लेते हुए दिखाई देते थे। अब इसी बीच आईपीएल खत्म होने के बाद भी केकेआर के ओपनर रहमानुल्लाह गुरबाज जो की एक अफ़ग़ान खिलाड़ी है उन्होंने भी हाल ही में धोनी से तोफा मिला है, जिसकी जानकर खुद गुरबाज ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर दी। 
बता दें कि रहमानुल्लाह गुरबाज जो की अफ़ग़ानिस्तान के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलते है और इस साल आईपीएल में केकेआर की तरफ से उन्हें अपना डेब्यू करने का मौका मिला था। गुरबाज ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट डाला जिसमें उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स की जेर्सी के साथ अपनी फोटो डाली हुई है और उसके साथ कैप्शन में लिखा,” धन्यवाद धोनी सर। भारत से यह गिफ्ट भेजने के लिए। बता दें कि धोनी ने इस जेर्सी पर अपना ऑटोग्राफ भी दिया है जो आप तस्वीर में साफ़ देख सकते है। धोनी का क्रिकेट जगत में लगभग हर कोई फैन होगा और सभी उनकी काफी ज्यादा रिस्पेक्ट भी करते है। गुरबाज भी उन्हीं में से एक है।

 
वहीँ गुरबाज के इस साल आईपीएल में प्रदर्शन की बात करें तो केकेआर की तरफ से खेलते हुए इस विकेटकीपर बल्लेलबाज 11 मैचों में 20. 64 की औसत और 133 की स्ट्राइक रेट से 227 रन बनाए थे। इस दौरान उनके बल्ले से 2 अर्धशतक निकले थे। उनका हाईएस्ट स्कोर 81 रन रहा था। हालंकि उनकी टीम केकेआर का कुछ खास प्रदर्शन नहीं रहा इस सीजन। केकेआर की टीम 14 में से 6 मैच जीत कर पॉइंट्स टेबल पर 7 स्थान पर थी। वहीँ धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स पांचवीं बार आईपीएल चैंपियन बनी। 
                   
  

Desk Team