भाई बहन में आजीवन अटूट प्यार बने रहने के लिए कुछ इस तरह से करें राखी बांधने की मंगल तैयारी

Summary :

इस साल भाई-बहन का सबसे प्यार त्योहार यानि रक्षा बंधन श्रावन मास की पूर्णिमा तिथि 15 अगस्त के दिन गुरुवार को है।

इस साल भाई-बहन का सबसे प्यार त्योहार यानि रक्षा बंधन श्रावन मास की पूर्णिमा तिथि 15 अगस्त के दिन गुरुवार को है। रक्षा बंधन त्योहार को भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक माना जाता है। बहने राखी आने से कुछ दिनों पहले से ही भाई की कलाई पर राखी बांधने से पहले ही तैयारियां शुरू कर देती हैं। यादि आप भी चाहते हैं कि आपका आपके भाई के साथ आजीवन अटूट प्यार बना रहे तो राखी बांधने की मंगल तैयारियां कुछ इस प्रकार करें। 

कुछ इस तरह से करें मंगल तैयारी

रक्षा बंधन के दिन बहने सुबह के समय यानि सूर्योदय पूर्व स्नानादि कर लें। भाई को राखी बांधने के बाद खिलाने के लिए अपने हाथों से कुछ न कुछ मीठा पकवान जरूर बनाएं। इसके बाद पूजा की थाली तैयार करें जिसमें राखी सहित कुमकुम रोली,हल्दी,चावल,दीपक,धुपबत्ती मिठाई और कुद पैसे भी रखें। 

भाई की कलाई पर ऐसे बांधे राखी

सबसे पहले आप अपने ईष्ट देव की पूजा कर लें और उन्हें राखी बांध लें। अब आप अपने भाई को एक आसन पर बिठाकर उसके माथे पर कुमकुम हल्दी का टीका लगाते हुए सदैव विजयी होने कामना करें चावल के दाने का टीका भी अवश्य लगाएं। टीका लगा देने के बाद भाई की आरती करें। 
इसके बाद बहन अपने भाई की दाहिनी हाथ की कलाई पर राखी बांधे और इसी के साथ खुद के हाथों से बनाया हुआ मीठा पकवान खिलाएं और हमेशा रक्षा करने की इच्छा करें। 

इस तरह की राखी का करें उपयोग

रक्षा बंधन पर राखी के रूप में किसी रंगीन सूत की डोर का इस्तेमाल करें। आप चाहें तो रेशम की डोरी भी प्रयोग कर सकते हैं। क्योंकि यह सबसे उत्तम मानी जाती है। ध्यान रहे राखी बांधने से पहले राखी की डोरी का सुवर्ण,केसर,चन्दन,अक्षत और दूर्वा इत्यादि से पूजा करें। 

Desk Team