इस महिला को कैब वाले ने थमाया 7000 रुपये का बिल,कारण है मजेदार

Summary :

पिछले कुछ वक्त से देश और विदेश में कैब सर्विस कंपनी Uber नकारात्मक कारणों से सुर्खियों में बनी हुई है।

पिछले कुछ वक्त से देश और विदेश में कैब सर्विस कंपनी Uber नकारात्मक कारणों से सुर्खियों में बनी हुई है। इस बार भी Uber ने कुछ सही करना चाह भी तो अब  सोशल मीडिया पर कंपनी की खूब चर्चा हो रही है। हाल ही में कुछ ऐसा मामला सामने आया है जहां पर Uber कार चालक ने महिला पैसेंजर को 1 या 2 हजार का नहीं बल्कि पूरे 7000 रुपए का बिल थमाया है। लेकिन क्या ऐसा हो सकता है कि कोई कैब सर्विस के लिए इतनी बड़ी रकम चौंकाने के लिए राजी हो जाएगा। हालांकि पूरी घटना जानने के बाद भी अब लोग खूब मजे ले रहे हैं। 

इस घटना का दृश्य आया ट्विटर पर…

ब्रिटेन की रहने वाली लीडिया विलियम्स जिन्होंने खुद ट्विटर पर इस बात की जानकारी शेयर की है। लीडिया ने ट्विटर पोस्ट पर लिखा है कि यकीन नहीं आता मुझे कि  Uber  ने 80 पाउंड यानि 6876 रुपए चार्ज किया है। लीडिया ने इसके साथ ही एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है। जो Uber द्घारा भेजा गया हुआ मैसेज  है।

  

इतना महंगा हर्जाना कैब में गंदगी फैलाने का 

बता दें कि कैब ने लीडिया से इतनी ज्यादा कीमत सफाई की वसूली है। कंपनी ने लीडिया को जो मैसेज भेजा है उसमें लिखा है कि ट्रिप के वक्त कैब में काफी ज्यादा गंदगी फैलाई गई है,जिसे किसी प्रोफेशनल से ही साफ करवाना पड़ेगा। लिहाजा कैब की साफ-सफाई करवाने के लिए लीडिया से इतने पैसे लिए गए हैं।

    

अब हर जगह शुरू हुआ हंसी-मजाक

दरअसल हुआ कुछ यूं कि लीडिया ने कैब से उतरते समय कुछ कैंडीज कैब के अंदर ही फेंक दिए थे। यही वजह है कि उनसे इतनी मोटी रकम वसूली जा रही है। हालांकि यह रकम बहुत ज्यादा है। लेकिन कुछ भी हो सोशल मीडिया यूजर्स को तो अब मौका मिल गया है और भला वह इसे कैसे खाली जाने दें। अब वहां भी हंसी-मजाक का दौर शुरू हो गया। कई सारे लोगों का कहना है Uber  ने सही किया,क्योंकि साफ-सफाई सबसे जरूरी है,जबकि कई सारे यूजर्स इसकी आलोचना कर रहे हैं।

 

Desk Team