UP Moradabad Muslim Girls Viral Video: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है। वीडियो में कुछ लड़कियों ने बुर्का पहने हुए है, वह अपने साथ सादे कपडे पहनी लड़की को बुर्का पहनने को बोल रही हैं। वो लड़की जब मना करती है, तो बोलती हैं-‘पहन ले, अच्छी लगेगी।’ इस बीच लड़की बोलती है-कोई आ रहा है। इसपर मुस्लिम लड़की कहती है- कोई नहीं आ रहा। उस लड़की को वो सहेलियां बुर्का पहना देती हैं। प्रशासन ने इसे कोचिंग सेंटर के बाहर छात्राओं का हुड़दंग करार दिया है। SDM का कहना है कि पुलिस वायरल वीडियो की जांच कर रही है।
Hindu Girl Burqa News: ‘पहन ले, अच्छी लगेगी…’

सूत्रों के मुताबिक, यह मामला मुरादाबाद के बिलारी इलाके की साहुकुंज कॉलोनी का है। यहां कुछ लड़कियां कोचिंग सेंटर से घर लौट रही थी। इस दौरान कुछ बुर्का पहनी छात्राएं अपनी हिन्दू सहेली को जबरदस्ती बुर्का पहनाने की कोशिश कर रही हैं। हिन्दू लड़की बुर्का पहनने से हिचकिचाती है और मना करती है, लेकिन अन्य छात्राएं उसे ये कहकर मनाती हैं कि पहन ले अच्छी लगेगी। फिर एक पेड़ के पीछे हिन्दू लड़की को वह सहेलियां बुर्का पहना देती हैं।
बुर्का पहन ले, अच्छी लगेगी
मुरादाबाद :: हिंदू लड़की पर आरोप है कि कोचिंग क्लास से लौटते समय उसकी मुस्लिम सहपाठियों ने उसे बुर्का पहनने के लिए दबाव डाला, और बुर्का पहना दिया । pic.twitter.com/6U60Q6lkbb
— Arjun Chaudharyy (@Arjun5chaudhary) January 16, 2026
UP News: वीडियो से इलाके में मचा हड़कंप

यह वीडियो 20 दिसंबर,2025 का बताया जा रहा है। यह वीडियो अब सांप्रदायिक और सामाजिक चर्चा का विषय बन गया है। इस घटना ने रिहायशी इलाकों में बिना किसी नियंत्रण के चल रहे कोचिंग सेंटरों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का मानना है कि ये घटना किसी की सोची-समझी साजिश हो सकती है।
Uttar Pradesh Hindi Samachar: छात्राओं की पहचान करने में जुटी पुलिस

एसडीएम विनय कुमार बिलारी ने बताया कि साहूकुंज कॉलोनी के कुछ निवासी तहसील कार्यालय पहुंचे थे। उन्होंने शिकायत की कि साहूकुंज इलाके में एक कोचिंग सेंटर चल रहा है और वहां पढ़ने वाले छात्रों के आचरण को लेकर आपत्ति जताई गई है।
एसडीएम ने कहा कि वायरल वीडियो की जांच पुलिस से कराई जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस वीडियो में दिखाई दे रही छात्राओं की पहचान करने में जुटी हुई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कोचिंग सेंटर के बाहर छात्राओं द्वारा किए गए हुड़दंग को कुछ लोगों ने धार्मिक रंग देने की कोशिश की है।






















