सांप से डरे बिना पुलिसवाले ने कुंए में गिरे तीन पिल्लो की बचाई जान

Summary :

हाल ही में तीन छोटे पिल्ले कुंए में गिर गए थे। ये मामला उत्तर प्रदेश के अमरोहा का है। जब पिल्ले कुंए में गिरे तब गांव वाले कुंए के पास आए।

हाल ही में तीन छोटे पिल्ले कुंए में गिर गए थे। ये मामला उत्तर प्रदेश के अमरोहा का है। जब पिल्ले कुंए में गिरे तब गांव वाले कुंए के पास आए। मगर कुंए में सांप होने की खबर ने सबको डरा दिया। क्योंकि कोई भी अपनी जान जोखिम में नहीं डालना चाहता था। इस वजह से कोई पिल्लों की जान बचाने की हिम्मत भी नहीं जुटा पा रहा था। इसके बाद यूपी पुलिस को फोन किया गया। तब पुलिस मौके पर पहुंची और उन्होंने बिना सांप की परवाह किए बिना कुंए में से सभी पिल्लों को सुरक्षित बाहर निकाल दिया। इसके बाद से अब ट्विटर पर यूपी पुलिस के इस नेक काम की जमकर तारीफ हो रही है।
कॉल 112 ने शेयर की कहानी
इस घटना को ट्विटर पेज पर कॉल 112 ने शेयर किया है। उन्होंने एक फोटो के साथ ट्विटर पर लिखा है अमरोहा में एक कुंए में डॉगी के तीन बच्चे गिर गए थे। ग्रामीण मौजूद तो थे,मगर कुंए में सांप होने की खबर होने की वजह से पिल्लो की जान बचाने की कोई भी हिम्मत नहीं जुटा पाया। ऐसे मे अपनी जान की परवाह किए बिना #PRV3596  कुंए में उतरा और तीनों पिल्लों को सुरक्षित कुंए से बाहर निकाला है।  
इस खबर को ट्वीट पर लिखे जाने तक करीब 889 लाइक्स और 161 री-ट्वीट मिल चुके हैं। जबकि कई सारे लोगों यूपी पुलिस के इस नेक काम की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं। 

Desk Team