पीपल के पेड़ के पास उगी घास को जड़ से उखाड़ कर घर में इस जगह रख दें,7 दिन में दिखेगा चमत्कार

Summary :

माना जाता है की पीपल के पेड़ में ब्रह्मा, विष्णु, महेश का निवास होता है। जहां पीपल के पेड़ में ब्रह्मा जी, ऊपर के भाग में शिव जी और तने में विष्णु जी का वास होता है। इसके साथ ही पीपल के पेड़ में शनि देव का भी वास होता है।

माना जाता है की पीपल के पेड़ में ब्रह्मा, विष्णु, महेश का निवास होता है। जहां पीपल के पेड़ में ब्रह्मा जी, ऊपर के भाग में शिव जी और तने में विष्णु जी का वास होता है। इसके साथ ही पीपल के पेड़ में शनि देव का भी वास होता है।
सनातन धर्म में प्रकृति से जुड़ी हर चीज़ का अत्यंत महत्व बताया गया है। जिसमें पेड़-पौधे, नदी, फल और फूल-पत्ती शामिल हैं। इनकी सभी की पूजा या फिर पूजा-पाठ में उपयोग के बारे में धार्मिक ग्रंथों में जानकारी मिलती है।ऐसे ही पीपल के पेड़ को लेकर भी धार्मिक ग्रंथों में वर्णन है कि पीपल का पेड़ देवों का देव भी है। मान्यता के अनुसार जो व्यक्ति पूरी श्रद्धा के साथ इस वृक्ष की सेवा करता है, उसे लाभ की अनुभूति अवश्य होती है।
आज हम आपको पीपल के पेड़ के उपायों से होने वाले फायदे के बारे में बता रहे हैं जिससे आपका भाग्य चमक उठेगा।
अगर आपकी किसी के साथ शत्रुता है और आपका शत्रु आपको परेशान कर रहा है, तो पीपल के वृक्ष के नीचे बैठ कर हनुमान चालीसा का भी पाठ जरूर करें। इस तरह से आपको आपके शत्रुओं से जुड़ी सभी परेशानियों से मुक्ति मिलेगी साथ ही आपके शत्रुओं का नाश होगा।
यदि कोई व्यक्ति किसी पीपल के नीचे शिवलिंग स्थापित करता है और नियमित रूप से उस शिवलिंग का पूजन करता है तो सभी समस्याएं समाप्त हो सकती हैं।इस उपाय से बुरा समय दूर हो जाता है।
शनिवार के दिन जो व्यक्ति नियमित रूप से पीपल के पेड़ की पूजा करने से व्यक्ति के सभी काम सिद्ध होंगे और हर कष्ट से छुटकारा मिलेगा। इसके साथ ही जो शनिवार के दिन पीपल के पेड़ को स्पर्श करेगा, उन्हें ग्रहों के कारण मिलने वाले कष्टों से निजात भी मिलता है।
कई बार आपने देखा होगा की पीपल के पेड़ के पास कुछ घास उग जाती है, यदि आप को  भी पीपल के पेड़ के पास घास दिखाई दे तो देर ना करें इस घास को जड़ सहित निकाल लें और घर लें आएं। कड़ी मेहनत के बाद कमाया धन अगर हाथ में नहीं टिक रहा है तो पीपल के पास उगी दूर्वा का ये उपाय आपको आर्थिक तंगी से बचा सकता है।
बुधवार के दिन सुबह स्नान आदि के बाद पीपल के पेड़ से घास लेकर घर आए फिर साफ पानी से इसे धोलें और इस पर कुछ छींटे गंगाजल की डालें इसके बाद  गणेश मंदिर   जाएं और इस घास यानि  दूर्वा  की ग्यारह गांठें बना लें और गणेश मंदिर में चढ़ा दें और अपने मन की इच्छा बोले। घास चढ़ाने से गणेश जी प्रसन्न होते हैं और बुध दोष समाप्त हो जाते हैं। 
ध्यान रहें कि  दूर्वा को चढ़ाने के लिए किसी साफ जगह से ही दूर्वा घास को तोड़ना चाहिए। 

Desk Team