Highlights
- 30 साल बाद पीएम मोदी ने रचा था इतिहास
- तीसरी बार चुनाव जीतकर पंडित जवाहर लाल नेहरू की लिस्ट में शामिल होंगे पीएम मोदी
- भारत को शामिल करेंगे विकसित देशों की लिस्ट में
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले 9 वर्षों से पीएम के पद को संभाले हुए हैं। आज पीएम मोदी को ऐसा कोई नहीं है जो जानता न हो। फिर चाहे वो बच्चे, बूढ़े ही क्यों न हो। अमेरिका के एक सर्वे की माने तो पीएम मोदी आज पुरे विश्वभर के सबसे लोक्रपिय और नंबर 1 नेता बन चुके हैं। पीएम मोदी का राजनीतिक सफर काफी यादगार रहा है। वे पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं जो स्वतंत्र भारत में जन्म लेने के बाद इस पद पर आसीन हुए हैं। लेकिन इससे पहले पीएम मोदी साल 2001 से लेकर साल 2014 तक गुजरात के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। प्रधानमंत्री उत्तर-प्रदेश के वाराणसी से सांसद भी रह चुके हैं। जिसके बाद ही उन्होंने जनता का दिल जीतकर प्रधानमंत्री पद को खुदके नाम किया। पीएम मोदी अगर इस बार भी लोसभा चुनाव जीतते हैं तो वो एक ऐसा इतिहास रचेंगे जो शायद किसी-ने न रचा होगा।
30 साल बाद पीएम मोदी ने रचा था इतिहास
साल 2014 में भारत में भाजपा पार्टी ने पूर्ण बहुमत सरकार बनाई। बता दें की 30 साल बाद ऐसा हुआ जब बीजेपी सरकार ने अपनी पूर्ण बहुमत सरकार बनाई थी। इससे पहले सिर्फ 1984 में कांग्रेस को ही पूर्ण बहुमत मिला था। पीएम मोदी ने हाल ही में अपने भाषण में कहा था की 2024 में भी उनके जीतने की गैरेंटी है। अगर इस बार भी भाजपा को पूर्ण बहुमत प्राप्त होता है तो तो ये महत्वपूर्ण जीत हासिल होगी लेकिन इस बार ये चुनाव NDA और INDIA गठबंधन के बीच होने वाला है। जिसकारण इस बार चुनाव में गठबंधन सरकार ही बनेगी।
तीसरी बार चुनाव जीतकर पंडित जवाहर लाल नेहरू की लिस्ट में शामिल होंगे पीएम मोदी
अगर इस बार पीएम मोदी तीसरी बार अपनी सरकार लाते हैं तो वो पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की लिस्ट में शामिल हो जायेंगे। लेकिन अब सवाल ये उठता है की क्या इस बार भी “मोदी सरकार” या फिर “INDIA सरकार” ? मीडिया रिपोर्ट की माने तो इस बार के चुनावी सर्वे से ये जताया जा रहा है की हो सकता है की इस बार भी पीएम की कुर्सी पर पीएम मोदी ही सवार हो सकते हैं। लेकिन इस सवाल का जवाब नतीजें के बाद ही पता चलेगा।
भारत को शामिल करेंगे विकसित देशों की लिस्ट में
पीएम मोदी ने बीते 9 सालों में देश के लिए कई बड़े-बड़े काम किये हैं। जहां देश अब विकसित में शामिल होने के लिए सिर्फ 1 कदम ही पीछे है। अर्थव्यवस्था के मामले में पहले भारत 10वें स्थान पर था और अब 5वें स्थान पर आ चूका है, लेकिन पीएम मोदी ने वादा किया है की इस बार भी अगर वो चुनाव जीतते हैं तो हमारा देश अमेरिका, जापान, चीन जैसे देशों की लिस्ट में शामिल हो जाएगा।


Download Android App
Download iOS App



