आपने अक्सर ये सुना होगा कि अगर घर के बाहर कोई कौवा चिल्लाता हैं तो ये शुभ संकेत नहीं हैं। खासतौर पर हिन्दू शर्म में तो इसे मुश्किल या अशुभ संकेत मिलना माना जाता हैं। क्योकि इनका काओ-काओ करना किसी भी अच्छे कार्य में विघ्न के बराबर हैं। इसलिए इनका चिल्लाना बोलना या आपके घर के ऊपर मंडराना अच्छी बात नहीं।
लेकिन चाहे कुछ भी हो वो हैं तो एक पक्षी ही उसमे भी जान हैं उसमे भी सोचने समझने की एक अनोखी क्षमता हैं जिस बात से हम इंकार भी नहीं कर सकते हैं। ऐसे ही इनके जज़्बातो को समझते हुए एक इंसान ने इससे अपना दिल ही लगा लिया। इंग्लैंड में रहने वाला एक गुंडा भी कौवों से कुछ इसी प्रकार नफरत करता था पर अचानक ऐसा भी उसे एक कौवे से ऐसा प्यार हुआ कि अब वो हमेशा उसे अपने साथ रखता है उसे अपने दिल के करीब रखना चाहता हैं, और इतने ही नहीं बल्कि बड़ी ही सहजता से उसकी देखभाल भी करता है। आखिर उसे एक पक्षी से इतना प्यार कैसे हो गया? चलिए आपको ये भी बता ही देते हैं।
डेली स्टार न्यूज वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार सैलफोर्ड शेरिफ (Salford Sheriff) इंग्लैंड में एक गैंग का सदस्य जो काफी खतरनाक है। साथ ही वह एक खानाबदोशी भी हैं। साथ ही एक वक्त था जब उसे कौवो से सख्त नफरत थी। क्योकि उसने हमेशा से लोगो से बस यही बात सुनी थी की कौवे एक अशुभ संकेत की निशानी हैं इसलिए उसने भी इसी बात को सत्य माना था।
शेरिफ हमेशा उनसे हद्द दूरी बनाये रखता था पर अचानक उसकी दोस्ती एक कौवे से हो गई जिससे वो प्रेम करने लगा। जी हाँ सही ही सुना आपने नफरत से सीधा प्रेम वो भी एक पक्षी से। लेकिन गलत मत समझियेगा ये कोई बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड वाला प्रेम नहीं, बल्कि पालतू जानवर और मालिक के बीच होने वाला प्रेम है।
5 हजार रुपयों का खिलाता हैं चारा
जी हाँ…! आपने बिलकुल सही सुना यहां तक की उन्होंने तो अपने कौवे का नाम रसल रखा हुआ है जो उन्हें एक बार एक सड़क के बीचोंबीच घायल अवस्था में मिला था, बस तभी इनकी मुलाकात हुई और तब से शेरिफ ने उसे अपने पास रख लिया और उसकी देखभाल करने लगा। उस वक्त उसे एहसास हुआ कि उसके अंदर भी एक सकारात्मक स्वभाव वाला इंसान जीवित है।
शेरिफ वहां की कुख्यात गैंग का सदस्य है और मौत से उसका पाला पड़ता रहता है। उसे खुद भी नहीं यकीन था कि वो किसी जीव को जिंदगी देगा। उसने बताया कि अब वो कौवे को हर हफ्ते 5 हजार रुपये का खाना खिला देता है जिसमें स्टीक, मछली, नट्स, आदि जैसी चीजें शामिल होती हैं। 8 हफ्तों तक उसने कौवे को खाना खिलाया पर अब वो अपने घोसले से उड़ने लगा है।