आज कल आप भी लोगों के नौकरी से हाथ धोने की बात सुनते होंगे। कुछ महीने पहले शुरू हुए कर्मचारियों की छँटनी का दौर लगातार जारी है। कंपनी समय समय पर अपने यहाँ काम करने वाले कर्मचारियों का अलग-अलग पैमाने पर तुलना करती है। जिस के काम में किसी भी प्रकार से दिखात पाई जाती है, उन्हें काम से हाथ धोना पड़ता है। अब हाल ही में एक खबर सामने आई है जिसने सभी को हैरान कर दिया है।

आप भी इस बात को जानकर दंग रह जाएंगे, तो जानें क्या है पूरा मामला। हर कंपनी के अपने-अपने नियम होते है। इस कंपनी के नियम कुछ इस तरह से वायरल हुई कि आज सभी के जुबां पर इसी कंपनी के चर्चे है। कई कंपनी कर्मचारियों को अच्छा काम करने के लिए “सर्वश्रेष्ठ कर्मचारी” पुरस्कार भी देते हैं, लेकिन इस कंपनी ने कुछ उल्टा ही कर दिया। शायद ही आज से पहले किसी कंपनी ने ऐसा किया हो।
.jpg)
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बताया गया कि एक कंपनी ने अपने यहाँ काम करने वाले सर्वश्रेष्ठ कर्मचारी को ही काम से निकाल दिया। एक पोस्ट में बताया कि कैसे उसके मालिक ने कर्मचारियों को यह दिखाने के लिए शीर्ष प्रदर्शन करने वाले को निकाल दिया कि वे जो चाहें कर सकते हैं और किसी को भी निकाल सकते हैं। यूजर के मुताबिक, उनकी कंपनी में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है।

प्रबंधन में बैठे लोग ही निमयों को तोड़ कर कर्मचारियों के कमीशन चोरी कर लेते हैं। कर्मचारियों के साथ व्यवहार ख़राब होता है, कोई पाँच मिनट से अधिक समय तक शौचालय का उपयोग करते हों, तो उसके साथ भी गलत तरीके से पेश आते है। प्रबंधन का इस तरह का रवैया किसी भी कर्मचारी को पसंद नहीं आता है, तो करे तो क्या करें।
.jpg)
लगातार काम छोड़ रहे सब
आगे कहा कि प्रबंधन ने उन्हें सूचित किया था कि कंपनी के सर्वश्रेष्ठ कर्मचारी को जाने दिया गया है, जिससे अन्य कर्मचारियों के लिए एक सीख मिले कि उन्हें कभी भी प्रबंधन के साथ बहस नहीं करनी चाहिए क्योंकि इसका परिणाम उनको अपने काम से हाथ धो के देना होगा है। अब ये पोस्ट सभी जगहों पर वायरल हो रही है और लोग इस पोस्ट पर अपनी राय दे रही है। अब बड़ी संख्या में लोग पोस्ट पर तरह-तरह से प्रतिक्रिया दे रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



