बहुत बार ऐसा होता है कि ऐ कई प्रकार के बुरे कर्म जो कि हमसे जाने-अनजाने हो जाते हैं, उसका परिणाम हमारे घर पर परिवार पर पड़ता है। कई बार हमारे घर में धन का अभाव हो जाता है या बच्चों को शिक्षा प्राप्ति के मार्ग में बाधाएं उत्पन्न हो जाती हैं, सब कुछ ठीक चलते चलते अचानक कुछ ऐसी घटनाएं घटती हैं जिनकी वजह से कर्जा चढ़ जाता है।

किसी भी रूप में घर में कलह- कलेश या नकारात्मक ऊर्जाओं का घर में प्रवेश होकर सब कुछ निगेटिव ही होता चला जाता है। अगर आप किसी भी कारण से मानसिक परेशानियों में घिरे हैं। लगातार मेहनत के बाद भी आपको अपने कार्यों में सफलता नहीं मिल पा रही है और लगातार हार या हताशा का सामना करना पड़ रहा है। तो आप ये उपाय जरुर करें।
वास्तु विज्ञान के कुछ ऐसे कारगर उपाय हैं, जिनका प्रयोग कर आप अपने घर की नकारात्मक उर्जा का प्रभाव समाप्त करके बहुत कुछ पॉजीटिव भौतिक वस्तुओं की प्राप्ति कर सकते हैं।

इस उपाय के तहत मंगलवार और शनिवार के दिन एक लौटे में साफ पानी लें और इस पानी में कुछ बूंदे गौमूत्र की डाल दें और इस क छिड़काव पूरे घर में करे। इसके साथ आप घर के पोछा लगाने वाले पानी में भी कुछ मात्रा में गौमूत्र डालकर उसका पोछा पूरे घर में लगा सकते है।

प्राचीन काल से ही हमारे पूर्वज गाय के गोबर और मूत्र का उपयोग विभिन्न कामों में करते आ रहे हैं। मान्यता है कि नियमित रूप से गौमूत्र पीने से अनेक बीमारियों से बचा जा सकता है। गौमूत्र में ऐसी क्या खास बात है जो प्राचीन काल से ही इसका महत्व बना हुआ है।


Download Android App
Download iOS App



