बनारस की गलियों में गोलगप्पे खाते दिखे जापान के राजदूत, रिएक्शन ने जीता लोगों का दिल

Summary :

सोशल मीडिया पर इन दिनों जापान के राजदूत का वीडियो काफी सुर्खियां बटोर रहा है जिसमें वह वाराणसी की गलियों में घूमने के दौरान गोलगप्पों का स्वाद लेते नजर आ रहे हैं। कुछ समय पहले भारत के दौरे पर आए जापान के पीएम फुमियो किशिदा को पानी-पूरी का स्वाद लेते देखा गया था

भारत को विभिन्नता का देश कहा जाता है। यहां पर अलग-अलग जाति-धर्म के लोग रहते हैं और इसी वजह से यहां का खान-पान भी सबसे अलग होता है। इतना ही नहीं भारत में एक ही डिश के कई नाम भी होते हैं। जैसे फुचका, पानी-बतासे, गुचचुप और फुल्की, गोल-गप्पे के नाम से पहचान रखने वाली पानी-पूरी पूरे देश में मशहूर हैं और इसके दीवानों की भी कोई कमी नहीं है।
देश ही नहीं बल्कि विदेशी भी भारतीय पानी पूरी खाना पंसद करते हैं। कुछ टाइम पहले ही जापान की पीएम भारत दौरे पर आए थे उस समय फुमियो किशिदा को पानी-पूरी का स्वाद लेते देखा गया था। वहीं जापान के पीएम के बाद वहां के राजदूत का गोल-गप्पे खाते वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है और उनका रिएक्शन सुर्खियां बटोर रहा है।
इंटरनेट पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें जापान के राजदूत हिरोशी सुजुकी को वाराणसी की गलियों में भारत के लोकल फूड की तलाश में टहलते देखा जा सकता है। वीडियो में आगे उन्हें एक रेस्टोरेंट में गोलगप्पों के साथ ही आलू की चाट और थाली का लुत्फ उठाते नजर आए। इस दौरान पानी-पूरी खाते ही उनका रिएक्शन देखने लायक है जिस पर सबकी नजरें अटक गई हैं।

इस वीडियो को जापान के राजदूत हिरोशी सुजुकी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘मैं वास्तव में गोलगप्पे खाना चाहता था क्योंकि मैंने पीएम मोदी नरेंद्र मोदी और पीएम किशिदा को एक साथ खाते हुए देखा था!’ वीडियो के लास्ट में जापानी एंबेसडर स्नैक्स की प्लेट खत्म करने के बाद ‘टू गुड!’ कहते सुनाई दे रहे हैं।
जापान के राजदूत ने सिर्फ गोल गप्पे ही नहीं खाए बल्कि उन्होंने बनारस की आरती देखने के बाद वहां की शुद्ध बनारसी थाली का भी मजा लिया। उनकी तस्वीरें इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही है और लोग उनकी तस्वीरों और वीडियो पर अपने रिएक्शन भी दे रहे हैं। एक यूजर ने कॉमेंट कर लिखा, ओह, यह कितना हृदयस्पर्शी है! खुशी है कि आपने इसका आनंद उठाया। एक अन्य यूजर ने कहा, आशा है आपने भोजन का आनंद लिया होगा सर।

Desk Team