इडली के बाद इन जनाब ने चाय में चिकन टिक्‍का डुबोकर खाया,लोगों ने दिया ऐसा रिएक्शन

Summary :

अब दुनिया में कुछ ऐसी चीजें देखकर तो मानों ऐसा लग रहा है कि दुनिया की तबाही होने से कोई शायद ही रोक पाए।

अब दुनिया में कुछ ऐसी चीजें देखकर तो मानों ऐसा लग रहा है कि दुनिया की तबाही होने से कोई शायद ही रोक पाए। जी हां क्योंकि एक मामला बीते साल 2019 में शुरू हुआ था तब यह अनुमान लगाया जा रहा था कि साल 2020 में लोग थोड़ा बहुत सुधर जाएंगे। मगर इस साल की शुरूआत ही कुछ ऐसे हुई कि जिसे देखकर कोई भी घायल हो जाए। इस बार भी लोगों द्घारा किए गए कुछ अजीबो-गरीब एक्सपेरिमंटबाज जिनके बारे में सोचकर ही मन में अजीब सा हो जाता है। कुछ रोज पहले एक ऐसा मामला सामने आया जहां पर एक जनाब चाय में इडली डुबोकर खा रहे थे। तब जनता ज्यादा कुछ नहीं बोली। लेकिन अब उसी ने चिकन टिक्का को चाय में डुबोकर खाया है। अब इस तरह का वीडियो देखकर लोगों के मन खराब हो रहा है। 
पहले इडली पर हो चुका है वॉर
इस तरह के खराब से कॉम्बिनेशन को Reddit यूजर u/pocoschick ने शेयर किया था। इस वीडियो के कैप्शन में शख्स ने लिखा था हैल्लो मेरे लिए भारत नया है,उम्मीद है कि मैं ठीक कर रहा हूं। इस शख्स के पोस्ट पर एक यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा,पहले आप क्रोनोलॉजी समझ लीजिए क्योंकि पहले इडली आती है फिर चटनी और बाद में चाय। 

Hello, I’m new to India. I hope I’m doing this right. from r/india

अब चिकन टिक्का के साथ भी कर दिया वही
इस वीडियो को भी उसी रेडिट यूजर ने शेयर किया है,जो पहले इडली को चाय में डुबोकर खा रहा था। अब यह शख्स वीडियो के कैप्शन में लिखते हैं हाय दोस्तों। जब मैंने चाय और इडली का वीडियो शेयर किया था तब u/wromit  ने कहा था कि आपको तंदूरी लेग को चाय के साथ जरूर ट्राई करना चाहिए। मगर मुझे लेग पीस तो नहीं मिला पर चिकन जरूर मिल गया। 

Hey, Guys! When I posted the tea & idli video, u/wromit suggested that I should try “tandoori leg” with tea. I couldn’t find a leg piece, but I found what they call “Tikka.” At first, I wasn’t too sure about it, but after I tried it, I’m really digging the flavor. The after-taste was decent. from r/india

जनता ने दी ऐसी प्रतिक्रिया


यह पहली बार नहीं जब लोग खाने के साथ इस तरह के एक्सपरिमेंट्स कर चुके हैं क्योंकि इससे पहले भी कई बार खाने के साथ कुछ अलग-अलग एक्सपेरिमेंट्स हो चुके हैं जब लोगों ने गुलाब जामुन के साथ वडा पाव,दूध वाली मैगी,संतरा मैगी,गुलाब जामुन की सब्जी ,काजू कतली कैचप के साथ और चॉकलेट डोसा जैसी चीजों का स्वाद लिया है। मगर चिकन टिक्का के साथ इस तरह का कॉम्बिनेशन बनाया जाएगा। यह तो कभी किसी ने सपने में भी नहीं सोचा होगा। 

Desk Team