पिछले कुछ दिनों से देश में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ और समर्थन में चल रहे प्रदर्शनों के बीच भाजपा ने इस कानून के पक्ष में समर्थन जुटाने के लिए एक टोलफ्री नंबर जारी किया है। सीएए का समर्थन करने वाले इस नंबर पर काल कर अपना समर्थन जता सकते हैं। भाजपा ने सीएए पर देशभर में विरोध प्रदर्शनों का जवाब देने के लिए एक टोल फ्री नंबर 8866288662 लॉन्च किया है। भाजपा ने देशवासियों से अपील की है कि वे इस नंबर पर मिसकॉल देकर सीएए के समर्थन में अपने आप को रिजस्टर करें।
भाजपा नागरिकता कानून पर लोगों से संपर्क करने और इस कानून के बारे में उन्हें पूरी जानकारी देने के लिए पांच जनवरी से जनसंपर्क अभियान भी शुरू करने जा रही है। इस अभियान से पहले ही पार्टी ने टोलफ्री नंबर पर मिस कॉल देने का अभियान शुरू किया है। भाजपा महासचिव अनिल जैन के मुताबिक, यह अभियान 10 दिनों तक चलेगा, जिसमें पार्टी के नेता और कार्यकर्ता आम लोगों से संपर्क करेंगे।
सूत्रों के मुताबिक, रविवार को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह दिल्ली में घर घर जा सकते हैं। गौरतलब है कि इस तरह के अभियान को भाजपा कई बार प्रयोग में ला चुकी है। सदस्यता अभियान में इस तरह का प्रयोग हो चुका है, जो काफी सकारात्मक और उत्साहवर्धक रहा था। उसी अभियान से सीख लेते हुए अब भाजपा सीएए के लिए टोल फ्री नंबर का इस्तेमाल करने जा रही है।


Download Android App
Download iOS App



