बच्चे को लेकर ट्रेन के दो डिब्बों के जॉइंट पर बैठकर करती दिखी महिला, वीडियो देख नहीं रोक पाएंगे अपनी आंसू

Summary :

रेलवे की तरफ से लगातार जागरूकता अभियान चलाने के बाद भी यात्रियों की लापरवाही देखी गई है। इस बार एक महिला ट्रेन की दो बोगियों के बीच सफर करती नजर आईं हैं। अगर थोड़ी भी लापरवाही हुई तो यह महिला ट्रेन से नीचे गिर जाएंगी।

सोशल मीडिया पर ट्रेन हादसों की कई वीडियो सामने आती रहती है। आए दिन ट्रेन हादसे की खबर आने के बाद भी लोग सतर्क नहीं हो रहे हैं, इसके बावजूद लोग अपनी जान को खतरे में डालते नजर आते रहते हैं। इसे लेकर भारतीय रेलवे की तरफ से कई जागरुकता अभियान भी चलाए जाते हैं। रेलवे स्टेशनों पर भी सुरक्षित यात्रा करने को लेकर लगातार गाइडलाइन दिए जाते हैं। मगर उसके बावजूद लोग मानने को तैयार नहीं है।
इसी कड़ी में एक ताजा वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों खूब वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद लोगों की हैरानी का कोई हिसाब नहीं है। इस वायरल वीडियो को देखकर एक बार के लिए लोग डर जाएंगे। ये वीडियो सच में इतना भयावह है। क्या आप सोच सकते हैं कि ट्रेन की दो बोगियों के बीच बैठकर भी कोई सफर कर सकता है। उस जगह जहां दो बोगियां आपस में सिर्फ लोहे की रोड़ से एक दूसरे जुड़ी रहती हैं।
वायरल हो रहे इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक महिला ट्रेन की दो बोगियों के बीच बैठकर सफर कर रही हैं। इतना ही नहीं महिला ने अपने हाथ में एक नवजात बच्ची को भी पकड़ा हुआ है। इस वीडियो में एक महिला अपनी गोद में छोटे बच्चे को लेकर की बोगियों के बीच बैठकर सफर करती नजर आ रही हैं। जहां से को ट्रेन की दो बोगियों को जोड़ा जाता है, वहीं लोहे की एक पतली पट्टी पर एक महिला नवजात शिशु को लेकर बैठी हुई है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला ने अपने एक हाथ बच्चे को पकड़ी हुई है और दूसरे हाथ से ट्रेन को पकड़ी हुई है। इस वीडियो में नजर आ रहा है कि ट्रेन बहुत तेज रफ्तार से गुजर रही है और अगर थोड़ी भी लापरवाही हुई तो ये महिला नवजात बच्चे के साथ ट्रेन से नीचे गिर जाएगी। वीडियो को देखकर ऐसा लग रहा है कि वहां पर कोई मौजूद था जिसने इस वीडियो को बनाया है।
इस वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया यूजर्स इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने कॉमेंट कर लिखा, शॉकिंग। दूसरे यूजर ने लिखा, वह बांग्लादेश का पुराना वीडियो है। तीसरे यूजर ने कहा, बेग़ैरत लोग हैं इन लोगों को श्रम का अता पता नहीं। एक अन्य यूजर ने लिखा, अरे फ्री में बैठा लेते क्या हो जाता। कॉमेंट सेक्शन में ज्यादातर लोगों का यही कहना है कि ये वीडियो बहुत पुराना है और बांग्लादेश का है। वीडियो भारत का नहीं है और ये वीडियो दोबारा वायरल हो रहा है।

Desk Team