सोशल मीडिया पर एक वीडियो इन दिनों जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स हैरान रह गए हैं। बता दें कि कुछ बच्चे इस वीडियो में मरे हुए सांप के साथ खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं। वियतनाम का यह वीडियो बताया जा रहा है।

कई तरह के सांप वियतनाम देश के घरों में मिलते हैं। वहां पर मौजूदा सांप बहुत ही जहरीले होते हैं। लोग हमेशा ही सांप को लेकर डरते हैं। हालांकि सांप जिंदा हो या मरा हुआ लोगों को दोनों ही सूरतों में सांप से डर लगता है। लेकिन इस वीडियो में साफ दिखा रहा है कि कैसे सांप के साथ यह बच्चे बिना डरे खेल रहे हैं।

अब तक इस वीडियो को 1.5 मिलियन से ज्यादा लोगों ने देखा है। क्राफू टीवी ने बीते 14 नवंबर को यह वीडियो यूट्यूब पर पोस्ट किया था। हर किसी की रूह इस खतरनाक वीडियो को देखकर कांप गई है।
इस वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि मरे हुए सांप को बच्चे हाथ में पकड़ कर हवा में उछाल रहे हैं। इतना ही नहीं बच्चों ने इस सांप के साथ रस्सी कुद खेल भी खेला। रस्सी बनाकर सांप को बच्चे इसके ऊपर से कूद रहे हैं। इस वीडियो को देखकर अंदाजा हो सकता है कि बच्चों के लिए यह खतरनाक हो सकता था।

ट्विटर पर भी यह वीडियो खूब वायरल हुआ है और लोगों ने इसकी खूब निंदा की है। वायरल होते ही इस वीडियो पर सख्त कार्रवाई के आदेश वियतनाम सरकार ने दिए हैं। इस वीडियो के बारे में अब तक यह पुष्टि नहीं हो पाई है कि यह किसने रिकॉर्ड किया और सांप को किसने मारा।


Download Android App
Download iOS App



