इंदिरा गाँधी के साथ फोटो खिंचवाते नरेंद्र मोदी की वायरल तस्वीर की असली सच्चाई आयी सामने !

Summary :

तस्वीर में भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी कुछ लोगों के साथ तस्वीर खिंचवाते दिखाई दे रही है। और इस तस्वीर में नरेंद्र मोदी भी दिख रहे है।

इन दिनों पूरे देश में चुनावी मौसम अपने उफान पर है और लोकसभा चुनाव में सत्ता हासिल करने के लिए हर पार्टी जोर आजमाइश कर रही है। आज के समय में सोशल मीडिया का बढ़ता प्रभाव चुनावों पर भी पड़ रहा है। सोशल मीडिया पर भी प्रचार प्रसार के लिए राजनीतिक पार्टियों के आईटी विंग पूरी ताकत झोंख रहे है।

loksabha election

 

सोशल मीडिया पर प्रचारित होने वाली खबरों में कई बार अफवाहें भी खूब उड़ती है और इन दिनों चुनावों में भड़काने वाले बहुत से पोस्ट्स वायरल होते रहते है। इस तरह की पोस्ट्स से आम इंसान की आँखों में धुल झोंकने का काम किया जाता है।

loksabha election

 

आज हम आपको एक ऐसी ही पोस्ट के बारे में बता रहे है जो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस तस्वीर में भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी कुछ लोगों के साथ तस्वीर खिंचवाते दिखाई दे रही है।

नरेंद्र मोदी

गौर करने वाली बात ये है की इस तस्वीर में भीड़ के बीच में नरेंद्र मोदी की दिखाई दे रहे है जो वर्तमान में देश के प्रधानमंत्री है। तस्वीर को देखने से ऐसा प्रतीत होता है की ये तस्वीर नरेंद्र मोदी के जवानी के दिनों की है। इस तस्वीर को ये कहकर प्रचारित किया जा रहा है की नरेंद्र मोदी शुरूआती दिनों में इंदिरा गाँधी के संपर्क में थे।

नरेंद्र मोदी viral pic

पर आपको बता दें ये तस्वीर पूरी तरफ से फेक है और इसे फोटोशॉप करके बनाया गया है। नरेंद्र मोदी को करीब से जानने वाले बताते है की नरेंद्र मोदी कभी भी इंदिरा गाँधी से नहीं मिले है और ये सब सिर्फ राजनीतिक प्रोपेगेंडा फैलाने की कोशिश है।

नरेंद्र मोदी

इससे पहले भी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी जिसमे पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम के साथ नरेंद्र मोदी को इंदिरा गाँधी से मुलाकात करते हुए दिखाया गया था पर वो तस्वीर भी फेक साबित हुई थी।

नरेंद्र मोदी

इस तरफ की तस्वीरें वायरल होने पर आम लोग इसे सच मानकर शेयर करना शुरू कर देते है और ऐसे में जरुरत है की लोग जागरूक हो ओर ऐसे राजनैतिक प्रोपेगेंडा में फंसने से बचे।

इस मंदिर की तर्ज पर संसद भवन को बनाया गया है, यहां पर कभी होती थी तंत्र साधना

Desk Team