दिल्ली मेट्रो कितनी मशहूर है इसका पता तो इसी से लगाया जा सकता है कि आए दिन दिल्ली मेट्रो से जुड़ा कोई न कोई वीडियो सामने आता ही रहता है। कभी लोगों के डांस करते हुए, तो कभी लड़ाई करते हुए। दिल्ली मेट्रो में अभी तक कितने कारनामे हो चुकी है, इसकी लिस्ट बनाए तो दिन से रात होने में देर नहीं लगेगी। कभी लड़ाई तो कभी अश्लील हरकतें, दिल्ली मेट्रो इन सभी को लेकर काफी फेमस है। वहीं कुछ दिन पहले दिल्ली मेट्रो में एक शख्स के बीड़ी पीते हुए वीडियो काफी वायरल हुई थी। अब दिल्ली मेट्रो का एक वीडियो और वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला सपना चौधरी की तरह डांस करती हुए देखी जा सकती है।
सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर आजकल एक वीडियो काफी शेयर किया जा रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि हरे रंग का सूट पहने लड़की कोच के बीच में पोल के पास खड़ी है। जिसके बाद लड़की अचानक सपना चौधरी वाले अंदाज में देहाती डांस कर ठुमके लगाने लगती है। वहीं, लड़की को ऐसे डांस करते हुए आसपास की सीटों पर बैठीं लेडीज भी देखती है, जिसमें से कई महिलाएं तो ये देखकर हंसने भी लगती है। वहीं, ज्यादातर लेडीज को उस लड़की के डांस करने पर कोई परेशानी नहीं होती है और वे आराम से अपने फोन पर बात करती हुई दिख रही हैं। फिलहाल देखने से ये वीडियो लेडिज कोच का लग रहा है।
View this post on Instagram
बता दें, इस वीडियो को Kannu_Coffee_Girl नाम के अकाउंट ने शेयर किया है, साथ ही कैप्शन में देहाती डांस लिखा है। मालूम हो, ये वीडियो 3 सितंबर को पोस्ट किया गया था। जिसे अभी तक लाखों लोग देख चुके है, वहीं अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे है। एक यूजर लिखता है-ऐसी लड़कियों के लिए मेट्रो बैन होना चाहिए, इन्होंने सारा माहौल खराब किया हुआ है। वहीं अन्य यूजर लिखता है-ये लोग कहीं पर बी डांस करना शुरू कर देते है। जबकि कई यूजर लड़की के कॉन्फिडेंस की तारीफ करते हुए लिखते है-“लड़की में काफी कॉन्फिडेंस है।”


Download Android App
Download iOS App




